लाइव न्यूज़ :

रूढ़िव़ादी सोमालिया में राष्ट्रपति चुनाव में महिला उम्मीदवार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:48 IST

Open in App

मोगादिशु, 12 सितंबर (एपी) सांस्कृतिक रूप से रूढ़िवादी देश सोमालिया में प्रथम विदेश मंत्री एवं उपप्रधानमंत्री के रूप में पुरूष प्रधान समाज की बेड़ियां तोड़ने वाली महिला की नजर अब देश में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रपति चुनाव में शीर्ष पद पर है।

सांसद फावजिया युसूफ एच एडम एक ऐसे देश में चुनाव जीतने की चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं जहां अक्सर महिलाएं हाशिये पर रही हैं।

समाचार एजेंसी एपी से एक साक्षात्कार में उन्होंने विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने में किये गये संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वे (पुरूष कर्मचारी) मेरे साथ सहयोग करने को अनिच्छुक थे क्योंकि मैं एक महिला हूं। ’’

तीन दशक बाद देश के पुनर्निर्माण के वास्ते विदशों से बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा हासिल कर महिलाएं लौटी हैं लेकिन इस चुनाव में एडम की जीत को लेकर उनमें से ज्यादातर के मन में संदेह है । एडम के मित्रों और सहयोगियों को भी लगता है कि महिला होने के नाते उनकी जीत तकीबन नामुमकीन है।

मोगादिशु मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर अब्दिवाहिद मोहम्मद ने कहा, ‘‘ वह अच्छी है लेकिन दुर्भाग्य से वह महिला हैं।’’

तीन बच्चों की मां, विधवा एवं मृदुभाषी एडम ने कहा कि उनका विश्वास है कि राष्ट्रपति पद के लिए उनका चुनाव लड़ना व्यर्थ नहीं, बल्कि सार्थक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर