लाइव न्यूज़ :

पति के पासपोर्ट पर ब्रिटेन से नई दिल्ली पहुंची महिला, भारत ने पहुंचाया दुबई, जानिए क्या है मामला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 3, 2018 09:26 IST

मैनचेस्टर के रूशोलमे इलाके में अलंकार बुटिक चलाने वाली गीता मोधा 23 अप्रैल को एक व्यापारिक यात्रा पर अपने पति दिलीप का पासपोर्ट लेकर हवाईअड्डा के लिए रवाना हो गई थी।

Open in App

नई दिल्ली/मैनचेस्टर, 3 मई। भारतीय मूल की एक महिला कारोबारी अपने पति के पासपोर्ट के जरिए ब्रिटेन के मैनचेस्टर से दुबई होते हुए नई दिल्ली पहुंच गई। सुरक्षा में हुई ये बड़ी चूक न तो ब्रिटेन में पकड़ी गई न ही दुबई में किसी के समझ आई। हांलाकि नई दिल्ली पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों को घालमेल लगने पर उन्होंने जब ठीक से जांच की तो उन्हें ये बात समझ आई। 

मामला सामने आने के बाद अब अमीरात एयरलाइन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। मैनचेस्टर के रूशोलमे इलाके में अलंकार बुटिक चलाने वाली गीता मोधा 23 अप्रैल को एक व्यापारिक यात्रा पर गलती से अपने पति दिलीप का पासपोर्ट लेकर हवाईअड्डा के लिए रवाना हो गई। मैनचेस्टर ईवनिंग न्यूज के मुताबिक 55 वर्षीय गीता चेक इन करने और विमान में बैठने में कामयाब रही। मोधा दुबई में कुछ समय के पड़ाव पर रुकने के बाद नई दिल्ली पहुंची।

गीता ओवरसीज इंडियन सिटीजन (ओसीआई ) कार्ड धारक है और उन्हें दिल्ली आव्रजन में अपना पासपोर्ट पेश करना था, लेकिन उन्हें भारत में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने अखबार से कहा है कि यह चिंताजनक है कि यात्रियों की जांच उपयुक्त तरीके से नहीं की जा रही है, वे कहते हैं कि हवाईअड्डों पर सुरक्षा बहुत सख्त है लेकिन आप 2018 में भी ऐसा कर सकते हैं।

भारतीय अधिकारियों ने गीता को वापस दुबई भेजने का इंतजाम किया ताकि वह अपने पासपोर्ट का इंतजार कर सकें जो एयरलाइन उनके लिए लेकर आया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी एयरलाइनों की तरह हमने हवाईअड्डा संचालकों के साथ करीबी समन्वय के साथ काम करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पासपोर्ट जांच से जुड़े सभी नियमों को बहुत गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च मानदंडों का पालन ठीक से नहीं किया गया। हम श्रीमती मोधा से माफी मांगते हैं।

टॅग्स :पासपोर्टब्रिटेनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा