लाइव न्यूज़ :

नए वित्तीय दल के साथ पहले दिन से कर्मठता से काम करेंगे : कमला हैरिस

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:50 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो दिसम्बर अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा घोषित किए गए नए अनुभवी वित्तीय दल के साथ अगला प्रशासन पहले दिन से ही कर्मठता से काम करना शुरू कर देगा।

इस नए वित्तीय दल में जेनेट येलेन को वित्त मंत्री के पद के लिए, भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ‘प्रबंधन एवं बजट कार्यालय’ निदेशक, वैली एडेयोमो को उप वित्त मंत्री, अफ्रीकी-अमेरिकी सेसिलिया राउस को आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष, जारेद बर्नस्टीन और हीथर बॉउशे को आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के रूप में नामित किया गया है।

हैरिस ने कहा, ‘‘मैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन इस वित्तीय दल के साथ पहले दिन से ही कर्मठता के साथ काम शुरू करने को तैयार हैं, क्योंकि इस संकट से निपटने के लिए यही जरूरी भी है और अमेरिकी लोग इसके हकदार भी हैं।’’

डेलावेयर के विलमिंगटन स्थित सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय में बाइडन के आधिकारिक तौर पर वित्तीय दल की घोषणा करने के बाद हैरिस ने कहा कि यह वह टीम है, जिसकी जरूरत हमें अमेरिकी लोगों को तत्काल आर्थिक राहत पहुंचाने और हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को खोने के दर्द के साथ ही मंदी भी लगातार बढ़ती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते