लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 19 जुलाई के बाद भी बंद स्थानों पर मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी : मंत्री

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:30 IST

Open in App

लंदन, 11 जुलाई ब्रिटेन के टीका मंत्री नदीम जाहवी ने रविवार को कहा कि 19 जुलाई से सभी पाबंदियों के खत्म होने के बावजूद सरकार लोगों को बंद स्थानों के भीतर मास्क पहनने की सलाह देगी।

ब्रिटेन के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को पाबंदी खत्म करने के बारे में औपचारिक तौर पर घोषणा करेंगे। देश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन टीकाकरण अभियान के आगे बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या अभी कम है।

जाहवी ने ‘स्काई न्यूज’ को बताया, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम सतर्क और सावधान रहें और कल हम जो दिशा-निर्देश निर्धारित करेंगे, वे यह प्रदर्शित करेंगे कि लोगों से बंद स्थानों के भीतर मास्क पहनने की अपेक्षा की जाती है।’’

इससे पहले ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने ‘द संडे टेलीग्राफ’ से कहा था कि बंद स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोग ‘गैरजिम्मेदार’ माने जाएंगे। इंग्लैंड में पाबंदी घटाने को लेकर भी सोमवार को फैसला होने की संभावना है। मास्क पहनने संबंधी नियमों को खत्म करने की योजना को लेकर प्रधानमंत्री आलोचना का सामना कर रहे हैं।

डॉक्टरों, क्षेत्रीय मेयर, ट्रेड यूनियन और अन्य संस्थाओं ने संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच पाबंदियां खत्म किए जाने को लेकर चिंता प्रकट की है। ब्रिटेन में शनिवार को कोविड-19 के 32,367 नए मामले आए और 34 लोगों की मौत हो गयी। लगातार चौथे दिन कोविड-19 के 30,000 से ज्यादा मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर