लाइव न्यूज़ :

चीन में जाने-माने लोग क्यों हो जाते हैं लापता?

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:45 IST

Open in App

बीजिंग, 19 नवंबर (एपी) चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व शीर्ष पदाधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई के गायब होने के बाद ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं जिनमें राजनीतिक असंतुष्टों, मनोरंजन जगत के लोगों, कारोबारियों और अन्य ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने अधिकारियों की बात नहीं मानीं।

पेंग शुआई के साथ क्या हुआ?

टेनिस जगत और वैश्विक मीडिया में आक्रोश के बाद चीनी अधिकारियों ने करीब दो सप्ताह पहले ग्रेंड स्लैम डबल्स की चैंपियन पेंग के ऑनलाइन आरोपों पर सीधे तौर पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पेंग ने कहा कि पार्टी की सबसे शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और सदस्य झांग गाओली ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

2013 में विंबलडन में महिला डबल्स में और 2014 में फ्रेंच ओपन में जीतने वाली दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पेंग (35) तीन बार ओलंपिक में भी भाग ले चुकी है। बीजिंग में चार फरवरी से विंटर गेम की शुरुआत होनी है और इस लिहाज से पेंग का लापता होना और चर्चा में है।

पेंग ने दो नवंबर को एक लंबे-चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि झांग ने तीन साल पहले जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की जबकि वह बार-बार मना करती रहीं।

यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर उनके सत्यापित अकाउंट से जल्द ही हटा दी गई। हालांकि इस सनसनीखेज खुलासे के स्क्रीनशॉट चीन में इंटरनेट पर फैल गए।

चीन में लोगों के गायब होने के पीछे क्या है वजह?

चीन कहने को तो ‘कानून से चलने वाला’ राष्ट्र है लेकिन अंतत: देश पर पकड़ कम्युनिस्ट पार्टी की है और प्रवर्तन के कई अंधेरे क्षेत्र हैं। प्रेस और सोशल मीडिया पर नियंत्रण होने से लोगों के गायब होने की खबरें बंद दरवाजों में रखना अधिकारियों के लिए संभव हो पाता है।

पेंग से पहले भी कई जानेमाने लोग अचानक ही लापता हो गए जिनमें कारोबारी क्षेत्र के अग्रणी जैक मा और लोकप्रिय अभिनेत्री फान बिंगबिंग शामिल हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा ने अक्टूबर 2020 में एक भाषण में नियामकों को बहुत अधिक रूढ़िवादी बताया था और उसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। दो महीने बाद जनवरी 2020 में वह अलीबाबा की ओर से जारी वीडियो में नजर आए लेकिन अपने लापता होने के बारे में उन्होंने इसमें कुछ नहीं बताया।

फान भी तीन महीने के लिए लापता हुई थीं जिसके बाद खबर आई कि कर अधिकारियों ने उन्हें और उनकीं कंपनियों को 13 करोड़ डॉलर के कर और जुर्माना अदा करने को कहा।

इसी तरह कारोबारी महिला डुआन वेईहांग भी 2017 में लापता हो गई थीं। उनके पति ने बताया कि चार वर्ष बाद जब वह चीन के समृद्ध वर्गों में भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाली किताब प्रकाशित करने की तैयारी कर थे तब उनकी पत्नी का फोन आया जिसमें उसने कहा कि वह किताब प्रकाशित नहीं करवाएं।

कोरोना वायरस से निबटने को लेकर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आलोचना करने के बाद रियल एस्टेट कारोबारी रेन झिक्यिआंग मार्च 2020 में गायब हो गए थे। बाद में उसी साल उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में 18 वर्ष की जेल की सजा दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं