लाइव न्यूज़ :

Japanese Princess Yuriko: कौन थीं राजकुमारी यूरिको?, 101 वर्ष की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 11:13 IST

Japanese Princess Yuriko: जापानी मीडिया ने बताया कि निमोनिया से ग्रस्त होने की वजह से यूरिको का निधन हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देयूरिको का जन्म 1923 में एक कुलीन परिवार में हुआ था।विवाह हिरोहितो के छोटे भाई राजकुमार मिकासा से हुआ।यूरिको और राजकुमार मिकासा की शादी हुई थी।

Japanese Princess Yuriko: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के सम्राट रहे हिरोहितो के भाई की पत्नी और शाही परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य राजकुमारी यूरिको का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। महल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ ने बताया कि यूरिको का तोक्यो के एक अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। एजेंसी ने राजकुमारी के निधन का कारण नहीं बताया, लेकिन जापानी मीडिया ने बताया कि निमोनिया से ग्रस्त होने की वजह से यूरिको का निधन हुआ।

यूरिको का जन्म 1923 में एक कुलीन परिवार में हुआ था। 18 साल की उम्र में उनका विवाह हिरोहितो के छोटे भाई राजकुमार मिकासा से हुआ। राजकुमार मिकासा, जापान के वर्तमान सम्राट नारुहितो के चाचा हैं। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से कुछ महीने पहले ही यूरिको और राजकुमार मिकासा की शादी हुई थी।

द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में अमेरिका द्वारा तोक्यो में की गई बमबारी में मिकासा और यूरिको का घर जलकर खाक हो गया था, जिसके बाद वह अपने पति और बच्ची के साथ एक आश्रय गृह में रहीं। यूरिको के पांच बच्चे थे। राजकुमारी से पहले उनके पति तथा तीन बच्चों का निधन हो चुका है।

राजकुमारी यूरिको का निधन हो जाने के बाद अब जापान के शाही परिवार में 16 सदस्य रह गए हैं, जिनमें चार पुरुष हैं। देश के सामने यह दुविधा है कि शाही परिवार को कैसे बनाए रखा जाए, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी में रूढ़िवादी लोग केवल पुरुषों के उत्तराधिकार पर जोर दे रहे हैं।

टॅग्स :जापानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा