लाइव न्यूज़ :

कौन हैं लीना नायर- जानिए कोल्हापुर की आम लड़की की फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल तक का सफर

By आजाद खान | Updated: December 15, 2021 14:32 IST

लीना नायर यूनीलीवर की पहली और सबसे कम उम्र वाली महिला सीएचआरओ थीं। देश को लीना नायर पर नाज है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जिक्युटिव नियुक्त किया है।पढ़ाई में अच्छे होने कारण उन्हें जमशेदपुर के जेवियर्स ने गोल्ड मेडल भी नवाजा है। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं।

विश्व:भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी फैशन ग्रुप शनैल ने अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जिक्युटिव बनाया है। इस नियुक्त के बाद जहां लीना को विश्व भर से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई थी, वहीं उनके होम टाउन कोल्हापुर में भी उनकी इस उपलब्धि की चर्चा होने लगी है। बता दें कि लीना यूनीलीवर में रिजाइन देकर कंपनी शनैल को आने वाले नए साल यानी जनवरी में ज्वाइन करेगीं। लीना के इस उपलब्धि पर देश की महिलाओं को गर्व है। तो ऐसे में आइए जानते हैं, कौन हैं लीना नायर और क्या है उन सक्सेस स्टोरी जो भारतीय महिलाओं को इतना प्रेरित कर रही हैं।

लीना की शुरुआती शिक्षा कोल्हापुर में हुई है

लीना का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है। उनके परिवार के वहां रहने के कारण उनकी शुरुआती शिक्षा कोल्हापुर में ही हुई है। उनकी स्कूलिंग कोल्हापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट से हुई है। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने के लिए सांगली में मौजूद वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और यहां से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। यहां से इंजीनियरिंग करने के बाद वे फिर आगे की पढ़ाई के लिए जमशेदपुर चली गईं। 

जमशेदपुर के जेवियर्स ने उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा

शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी होने के कारण लीना को झारखंड के जमशेदपुर में स्थित जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) में दाखिला मिल गया। उन्होंने जेवियर्स को 1992 में छोड़ा था और पढ़ाई में अच्छे होने कारण उनको यहां से गोल्ड मेडल भी मिला था। बता दें कि इनको कई एचआर एंटरवेंशन का श्रेय भी प्राप्त है जिसमें 'कैरियर बाई चॉइस' सबसे उपर है। लीना ने 2013 में भारत छोड़ लंदन चली गई थी और वहां एक Anglo-Dutch कंपनी के लंदन हेक्वार्टर में लीडरशिप और ऑर्गेनाइजेशन डवलेपेंट का ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाला था। इस पद के बाद 2016 में उन्होंने यूनीलीवर को ज्वाइन किया था। बता दें कि यूनीलीवर को ज्वाइन करने से वह इस कंपनी की पहली और सबसे कम उम्र वाली सीएचआरओ बन गई थी। इसके बाद इसी महिने उन्हें लग्जरी फैशन ग्रुप शनैल ने भी अपनी कंपनी ज्वाइन करने का आफर दिया। Leena Nair Success Story तमाम उन भारतीय महिलाओं के लिए एक जीता जागता नमूना है जो अपने दम पर कुछ करना चाहती हैं। 

टॅग्स :भारतमहाराष्ट्रKolhapur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल