लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि नीरा गरिमा, सम्मानित आचरण तथा सहयोग के उच्च मानदंड दिखाएंगी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 फरवरी व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि भारतीय-अमेरिकी नीतियों की विशेषज्ञ नीरा टंडन जब बाइडन प्रशासन में शामिल होंगी तो वह गरिमा, सम्मानित आचरण तथा सहयोग के उच्च मानदंड दिखाएंगी।

व्हाइट हाउस ने ‘ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट’ के प्रमुख के लिए टंडन की उम्मीदवारी को समर्थन दिया है।

दरअसल टंडन ने अतीत में ट्विटर पर कई सांसदों, जिनमें उनकी अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद भी शामिल हैं, के खिलाफ बड़ी संख्या में ट्वीट किए थे और उनके इसी आचरण के कारण उनके नाम की पुष्टि में बाधाएं आ रही हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बृहस्पतिवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जब कुछ सप्ताह पहले नीरा के नाम पर सुनवाई हुई तो उन्होंने अपनी पूर्व की टिप्पणियों के लिए माफी मांगी और कहा कि वह ऐसे प्रशासन में शामिल होने जा रही हैं, जहां गरिमा और सम्मानित आचरण तथा सहयोग के उच्च मानदंड की उम्मीद की जाती है, फिर चाहे वह सोशल मीडिया में हो या व्यक्तिगत आचरण में ।’’

साकी ने कहा,‘‘ और हम यकीनन उम्मीद करते हैं कि वह मानदंड पर खरी साबित होंगी।’’

गौरतलब है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के अनेक सांसदों के खिलाफ नीरा ने सैकड़ों ट्वीट किए थे और अब इन सदस्यों ने सीनेट में नीरा के खिलाफ वोट डालने का निश्चय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा