लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, 'मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करना अमेरिका की कूटनीति जीत'

By भाषा | Updated: May 2, 2019 13:18 IST

Open in App
ठळक मुद्दे संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को बुधवार को ‘‘वैश्विक आतंकवादी’’ घोषित कर दिया

व्हाइट हाउस ने कहा है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना पाकिस्तान से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने और दक्षिण एशिया में सुरक्षा एवं स्थिरता कायम करने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता गैरेट मार्किस ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर कहा, ‘‘अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना पाकिस्तान से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने और दक्षिण एशिया में सुरक्षा एवं स्थिरता लाने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

मार्किस ने एक बयान में कहा कि अमेरिका मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 प्रतिबंध समिति की सराहना करता है। जैश-ए-मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र पहले की वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। इसी संगठन ने कश्मीर में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी इस कदम का स्वागत किया और कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिकी कूटनीति की जीत है।

पोम्पिओ ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन को भी ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिकी कूटनीति की जीत है और दक्षिण एशिया में शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने कहा कि जैश कई आतंकवादी हमलों का जिम्मेदार रहा है और वह दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘जैश संस्थापक और सरगना होने के नाते अजहर भी संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने की सभी अनिवार्यताओं को पूरा करता है।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश अजहर के खिलाफ संपत्तियां सील करने, यात्रा प्रतिबंध एवं हथियार संबंधी प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी देशों से इन प्रतिबद्धताओं का पालन करने की उम्मीद करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा जताई इस प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं कि पाकिस्तान अपने बेतहर भविष्य की खातिर अपनी जमीन से आतंकवादियों एवं आतंकवादी समूहों को काम करने की अनुमति नहीं देगा।’’

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को बुधवार को ‘‘वैश्विक आतंकवादी’’ घोषित कर दिया। भारत के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। संरा सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के तहत पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के सरगना को ‘‘काली सूची’’ में डालने के एक प्रस्ताव पर चीन द्वारा अपनी रोक हटा लिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह घोषणा की। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रमसूद अजहरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट