लाइव न्यूज़ :

हम क्वाड गठजोड़ का दृढ़ता से विरोध करते हैं : चीन

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:52 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 25 मार्च चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के ‘क्वाड’ गठबंधन का दृढ़ता से विरोध करता है और उसने अमेरिका से “बिना बात के विवाद” से बचने और क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिये और योगदान करने को कहा।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल रेन गुओकियांग ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में यह बात कही। उनसे हालिया क्वाड शिखर सम्मेलन और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन के उस कथित बयान के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि क्वाड के नेताओं ने चीन द्वारा पेश की जा रही “चुनौतियों” पर चर्चा की और उन्हें इसके बारे में कोई भ्रम नहीं है।

रेन ने कहा कि चीन अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के क्वाड गठबंधन का दृढ़ता से विरोध करता है।

क्वाड नेताओं के पहले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गठबंधन के नेताओं को बताया कि उनके देशों के लिये “स्वतंत्र व मुक्त” हिंद प्रशांत क्षेत्र जरूरी है और उनका देश क्षेत्र में स्थिरता हासिल करने के लिये सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिये प्रतिबद्ध है।

इस महीने के पूर्व में हुई डिजिटल शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा भी शामिल हुए थे।

रेन ने कहा कि चीन अमेरिका द्वारा बढ़ावा दिये जा रहे “चार पक्षीय तंत्र” का दृढ़ता से विरोध करता है क्योंकि यह शीतयुद्ध की मानसिकता का अनुसरण करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना