लाइव न्यूज़ :

हमें साझा अनुभवों से सबक लेकर लैंगिक समानता पर विमर्श की दिशा बदलने की जरूरत है: शाहिद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 11:18 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने साझा अनुभवों से सबक लेकर लैंगिक समानता पर विमर्श की दिशा बदलने की आवश्यता पर बल दिया और उम्मीद जताई कि यूएनजीए का मौजूदा सत्र लैंगिक मामलों को लेकर संवेदनशील रहेगा और ऐसी नीतियों का समर्थन करेगा, जो महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाती हैं।

शाहिद ने यहां मंगलवार से आरंभ हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह के इतर यूरोपीय आयोग और राष्ट्रों की महिला प्रमुखों के साथ विशेष बैठक की। शाहिद ने कहा, ‘‘लैंगिक समानता का मामला मेरे दिल के करीब है। जब तक महिलाओं और लड़कियों को उनके अवसर और अधिकार नहीं दिए जाएंगे, तब तक मैं इस नीति की वकालत करता रहूंगा।’’

बैठक में एस्टोनिया की राष्ट्रपति केर्स्टी कलजुलैद, मोल्दोवा गणराज्य की राष्ट्रपति मैया संदू, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बारबाडोस की प्रधान मंत्री मिया अमोर मोटल ने भाग लिया।

शाहिद ने उस किसी भी पैनल में शामिल नहीं होने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है, जो लैंगिक आधार पर संतुलित नहीं है। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता को लेकर काफी काम किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आगे बढ़ते समय आपके विचारों और समर्थन पर निर्भर करूंगा। हमें लैंगिक समानता पर विमर्श की दिशा बदलने-हमारी प्रतिबद्धताओं को नया जीवन देने के लिए साझा अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए, ताकि यह भरोसा दिखाया जा सके कि हम सभी महिलाओं एवं लड़कियों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि लैंगिक असमानता का संदर्भ और दायरा अलग-अलग समुदायों में अलग-अलग है - लेकिन "यह व्यापक है - महिलाओं एवं लड़कियों को हाशिए पर धकेले जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं’’।

शाहिद ने इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र में महिला स्थायी प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इन सभी चर्चाओं का परिणाम ऐसे 76वें सत्र के रूप में सामने आएगा जो न केवल लैंगिक मामलों के प्रति संवेदनशील होगा, बल्कि इन मामलों को लेकर अग्रसक्रिय भी रहेगा और महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने वाली नीतियों और कदमों को लगातार समर्थन देगा।’’

शाहिद 75वें सत्र से शुरू किए गए लैंगिक सलाहकार समूह का पुनर्गठन करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 76वें सत्र की सभी गतिविधियां लैंगिक आधार पर संवेदनशील हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब