लाइव न्यूज़ :

अफगान सीमा पर आतंकियों को पनाह न लेने देने में पाकिस्तान के साथ हमारे साझा हित हैं : अमेरिका

By भाषा | Updated: July 23, 2021 09:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जुलाई अमेरिका ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ लगती सीमा पर आतंकवादियों को पनाह न देने में पाकिस्तान के उसके साथ साझा हित हैं।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ उन तरीकों पर बातचीत की है, जिससे सीमा को सुरक्षित बनाने में मदद मिल सकती है और अफगानिस्तान के लिए अधिक स्थिर एवं सुरक्षित भविष्य में योगदान मिल सकता है।

अमेरिका और पश्चिमी सेनाओं के 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से लौटने के मद्देनजर तालिबानी आतंकवादियों ने हाल के हफ्तों में दर्जनों जिलों और प्रमुख सीमा चौकियों पर कब्जा जमा लिया है और ऐसा माना जा रहा है कि उसने अफगानिस्तान के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

किर्बी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानियों को हमारा संदेश यही है कि हमें लगता है कि यहां हमारे साझा हित हैं और पनाह न देने में साझा हित हैं और हम पाकिस्तान से उन तरीकों पर बातचीत करते रहेंगे जिससे हम सभी वहां सुधार देख सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पाकिस्तानी क्या कर रहे हैं और क्या नहीं कर रहे, इस पर उन्हें बात करनी चाहिए न कि हमें।’’ किर्बी से यह पूछा गया था कि क्या पेंटागन को कोई सबूत मिले हैं कि पाकिस्तानी वायु सेना ने तालिबान को इलाकों में कब्जा जमाने खासतौर से कंधार प्रांत को नियंत्रण में लेने में मदद की।

प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि पाकिस्तान का हित स्थिर, सुरक्षित अफगानिस्तान में है और हम लंबे समय से यह मानते हैं कि दोनों देशों के बीच सीमा का पहले भी तालिबान समेत कुछ आतंकवादी समूहों ने पनाहगाह के तौर पर इस्तेमाल किया तथा पाकिस्तानी लोग खुद सीमावर्ती क्षेत्रों से किए गए आतंकवादी हमलों के शिकार बने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल