लाइव न्यूज़ :

हम जीत रहे हैं, अभूतपूर्व ढंग से जीत रहे हैं, सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकीः ट्रंप

By भाषा | Updated: November 7, 2019 13:53 IST

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 2020 के चुनावों में उन्हें दोबारा नहीं चुना गया तो देश अवसाद में जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां ऐसा अवसाद हो सकता है जैसा कि आपने पहले कभी नहीं देखा।’’ ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिकियों से किए गए दावों को पूरा रहा है, जबकि ‘‘स्वच्छंद उदारवादी डेमोक्रेट राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका : महाभियोग पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह दोबारा जीतेंगे।लुइसियाना में ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था अच्छी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके खिलाफ चल रही महाभियोग की कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए अपने हजारों समर्थकों से कहा कि वह फिर से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

ट्रंप ने लुइसियाना में बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए आगाह किया कि अगर वह 2020 के चुनावों में फिर से नहीं चुने गए तो देश अवसाद की ओर बढ़ जाएगा। ट्रंप ने लुइसियाना के गवर्नर के चुनाव से पहले एक रैली में अपने समर्थकों ने कहा, ‘‘हम जीत रहे हैं। हम अभूतपूर्व ढंग से जीत रहे हैं... सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।’’

हालांकि हाल में उनकी रिपब्लिकन पार्टी को कई राज्य चुनावों और स्थानीय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। लुइसियाना में ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था अच्छी हुई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 2020 के चुनावों में उन्हें दोबारा नहीं चुना गया तो देश अवसाद में जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां ऐसा अवसाद हो सकता है जैसा कि आपने पहले कभी नहीं देखा।’’ ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिकियों से किए गए दावों को पूरा रहा है, जबकि ‘‘स्वच्छंद उदारवादी डेमोक्रेट राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (डेमोक्रेट) कानून के शासन को खत्म करना चाहते हैं, धार्मिक आस्था रखने वालों को दंडित करना चाहते हैं, इंटरनेट पर आपको चुप करना चाहते हैं।’’ उन्होंने महाभियोग की कार्रवाई की भी आलोचना की और उसे अपने खिलाफ साजिश बताया। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा