लाइव न्यूज़ :

Yevgeny Prigozhin: वैगनर लड़ाकों की भर्ती कर रहा येवगेनी, पुतिन के खिलाफ असफल तख्तापलट के बाद पहला वीडियो जारी किया, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2023 13:28 IST

Yevgeny Prigozhin: अल्पकालिक विद्रोह ने 23 साल से रूस में शासन कर रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिगोझिन जून में रूस में विद्रोह के बाद सुर्खियों में आया था। प्रिगोझिन को पुतिन के शासन काल में लंबे समय तक शक्तिशाली संरक्षण मिला।रूसी सोशल मीडिया चैनलों पर यह जानकारी दी गई।

Yevgeny Prigozhin: रूसी नेता येवगेनी प्रिगोझिन ने सोमवार को वैगनर समूह में भर्ती के लिए वीडियो जारी किया। रूस में रक्षा अधिकारियों के खिलाफ अल्पकालिक विद्रोह करने के बाद पहली बार प्रिगोझिन सामने आया है। रूसी सोशल मीडिया चैनलों पर यह जानकारी दी गई।

प्रिगोझिन जून में रूस में विद्रोह के बाद सुर्खियों में आया था। उसके अल्पकालिक विद्रोह ने 23 साल से रूस में शासन कर रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया था। वैगनर के संस्थापक प्रिगोझिन को पुतिन के शासन काल में लंबे समय तक शक्तिशाली संरक्षण मिला।

इस दौरान उसने एक निजी सेना भी तैयार की जिसने विदेशों में रूसी हितों के लिए लड़ाई लड़ी और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भी भाग लिया। टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रिगोझिन यह कहते नजर आ रहा है कि वैगनर ग्रुप सैनिक प्रशिक्षण और खोज गतिविधियों में लगा हुआ है और ‍‘‘रूस को सभी महाद्वीपों की तुलना में अधिक महान तथा अफ्रीका को और भी अधिक स्वतंत्र बनाने के मिशन पर है।’’ वीडियो में प्रिगोझिन ने यह भी कहा, ‘‘हम लड़ाकों की भर्ती कर रहे हैं और अपने निर्धारित लक्ष्य की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे, जिनका हमने वादा किया था।’’

वीडियो में प्रिगोझिन सैन्य पोशाक पहने हाथ में राइफल लिये दिख रहा है। पीछे पिकअप ट्रक और वर्दी पहने कुछ अन्य लोग भी हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने वीडियो की प्रामाणिकता पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो कब और कहां बनाया गया।

प्रिगोझिन से जुड़े रूसी सोशल मीडिया चैनलों ने बताया कि प्रिगोझिन अफ्रीका के लिए लड़ाकों की भर्ती कर रहा है। साथ ही वह अफ्रीकी देश की राजधानी में स्थित एक सांस्कृतिक केंद्र ‘‘रशियन हाउस’’ के माध्यम से मध्य अफ्रीकी गणराज्य में निवेश के लिए रूस के निवेशकों को आमंत्रित कर रहा है।

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल