लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हाथ में बड़ा चाकू लेकर और 'अल्लाह-अल्लाह' चिल्लाते हुए शख्स ने खूब किया हंगामा, कई पुलिसकर्मियों की कोशिश से पकड़ा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2022 12:52 IST

इंग्लैंड के बर्मिंघम में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा जो हाथ में चाकू लेकर काफी देर तक सड़कों पर हंगामा करता रहा। यह शख्स 'अल्लाह-अल्लाह' भी लगातार चिल्ला रहा था।

Open in App

बर्मिंघम: इंग्लैंड के बर्मिंघम में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक शख्स चाकू हाथ में लेकर हंगामा करने लगा। बाद में कई पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से उस पर काबू पाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 16 अगस्त को बर्मिंघम के एलम रॉक इलाके के फर्नहर्स्ट रोड पर हुई।

चाकू लेकर हंगामा करता और पकड़ा गए शख्स की उम्र 40 से50 साल के बीच की बताई जा रही है। उसे जब पुलिस ने पकड़ा तो उसके हाथ में एक बड़ा चाकू था। बताया जा रहा है कि वह सड़क पर हथियार के साथ चिल्लाते हुए दिखा। यह बात भी सामने आई कि उसने चाकू से एक पेड़ पर कई वार किए और कारों में लोगों के पास जाने की कोशिश कर रहा था।

इसके बाद किसी ने पुलिस को जानाकरी दी। सामने आए वीडियो क्लिप में शख्स हाथ में चाकू लिए एक बिल्डिंग के बरामदे की छत पर खड़ा नजर आता है। उसे वीडियो में 'अल्लाह, अल्लाह'  चिल्लाते हुए सुना जाता है। इस बीच हथियारबंद पुलिस के जवान उसे घेर लेते हैं और जमीन पर गिरा देते हैं।

शख्स को पकड़ने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई। बाद में मानसिक स्वास्थ्य एक्ट के तहत उसे हिरासत में लिया गया। इस बारे में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'एक व्यक्ति को बर्मिंघम की एक गली में गलत तरीके से काम करने और चाकू से लैस होने की रिपोर्ट के बाद मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत धारा लगाई गई थी। हमें शाम 7:30 बजे बर्मिंघम के फर्नहर्स्ट रोड पर बुलाया गया, जब एक आदमी को बड़े चाकू के साथ गली में देखा गया।'

टॅग्स :वायरल वीडियोइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत