लाइव न्यूज़ :

WATCH: इजराइल पर हुए मिसाइल अटैक को टीवी पर देख हमास चीफ ने सजदा कर खुदा को शुक्रिया अदा किया

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2023 17:19 IST

हमास-फिलिस्तीनी आतंकियों के इजरायल पर हमले के बाद इंटरनेट पर कई भयावह दृश्य सामने आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकवादी सड़कों पर घूम रहे हैं और निर्दोष नागरिकों को मार रहे हैं और उन्हें पकड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में देखा जा सकता है कि हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह सालेह अल-अरौरी टीवी पर इजराइल पर हुए अटैक को देखते हैंइसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ सजदाकर खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए दिखाई देते हैंबता दें कि हमास ने इजराइल पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है

Palestinian-militants attacked Israel: इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद हमास के फिलिस्तीनी आतंकियों की घुसपैठ के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हमास चीफ और अन्य नेतृत्व टीवी पर हमले देख रहे हैं और सजदा करके खुदा का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। देश पर सिलसिलेवार रॉकेट हमलों के बाद आतंकवादियों की घुसपैठ से इजराइल को झटका लगा है।

हमास-फिलिस्तीनी आतंकियों के इजरायल पर हमले के बाद इंटरनेट पर कई भयावह दृश्य सामने आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकवादी सड़कों पर घूम रहे हैं और निर्दोष नागरिकों को मार रहे हैं और उन्हें पकड़ रहे हैं। वे शवों को ले जा रहे हैं और उन्हें जिंदा भी पकड़कर अपने साथ हमास ले जा रहे हैं।

बताया जाता है कि इन्हें पकड़कर गाजा पट्टी ले जाकर बंधक बनाकर रखा जा रहा है। खबरें हैं कि गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल की ओर करीब 5,000 मिसाइलें दागी गई हैं। मिसाइल हमले में कथित तौर पर एक महिला की मौत हो गई है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह सालेह अल-अरौरी और नेतृत्व के अन्य सदस्यों के साथ इजरायली हमले की भयावह घटनाओं को टीवी पर देख रहे हैं और हमले में इजरायलियों की मौत पर खुशी दिखा रहे हैं। उन्हें इजराइल की सड़कों पर तबाही के वीडियो देखने के बाद खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए भी देखा जा सकता है।

हमास ने इजराइल पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। कथित तौर पर लगभग 50-60 आतंकवादियों ने मिसाइलें दागकर इजराइल में घुसपैठ की है। उन्होंने इजराइल की सीमा में घुसने के लिए मिसाइल कवर ले लिया। वे इजराइल की सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं और देश के निर्दोष नागरिकों को मार रहे हैं और उन्हें जिंदा पकड़कर बंधक भी बना रहे हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल