लाइव न्यूज़ :

2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 09:29 IST

असात ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि गुआन को शरण देने संबंधी मामला ‘‘सुचारु और अनुकूल रूप से’’ आगे बढ़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे युगांडा भेजने के अनुरोध को वापस लेने का निर्णय बताया गया है।झोउ फेंगसूओ ने भी गुआन को निर्वासित न करने के फैसले की पुष्टि की।कानूनी टीम जमानत पर रिहाई के प्रयास कर रही है।

वाशिंगटनः अमेरिकी गृह मंत्रालय (डीएचएस) ने उस चीनी नागरिक को निर्वासित करने की अपनी योजना वापस ले ली है जो अवैध रूप से देश में दाखिल हुआ था। दो मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले ने यह सार्वजनिक चिंता पैदा कर दी थी कि यदि उसे निर्वासित किया गया तो चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर करने में मदद करने के कारण बीजिंग उसे दंडित कर सकता है। मामले में सहायता करने वाली मानवाधिकार वकील रेहान असात ने कहा कि गुआन हेंग के वकील को डीएचएस की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें उसे युगांडा भेजने के अनुरोध को वापस लेने का निर्णय बताया गया है। असात ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि गुआन को शरण देने संबंधी मामला ‘‘सुचारु और अनुकूल रूप से’’ आगे बढ़ेगा।

‘ह्यूमन राइट्स इन चाइना’ संगठन के कार्यकारी निदेशक झोउ फेंगसूओ ने भी गुआन को निर्वासित न करने के फैसले की पुष्टि की। डीएचएस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन के डेटाबेस के अनुसार 38 वर्षीय गुआन न्यूयॉर्क के एक निरोध केंद्र में है। उसकी कानूनी टीम जमानत पर रिहाई के प्रयास कर रही है।

गुआन ने 2020 में शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो बनाया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वहां करीब 10 लाख जातीय अल्पसंख्यकों, खासकर उइगरों को रखा गया है। बीजिंग ने आरोपों से इनकार किया है। गुआन 2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए एक छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा था।

उसके अमेरिका पहुंचने के बाद वीडियो यूट्यूब पर जारी हुआ और इसके बाद चीन में उसके परिवार को परेशान किया गया। झोउ के समूह द्वारा गुआन का मामला उठाए जाने के बाद हाल के हफ्तों में संसद समेत विभिन्न हलकों से गुआन के पक्ष में जनसमर्थन तेजी से बढ़ा है। इस महीने की शुरुआत में गुआन के अदालत में पेश होने से पहले ही अमेरिकी सांसदों ने उसे शरण दिए जाने की मांग की थी।

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपशी जिनपिंगBeijing
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा