लाइव न्यूज़ :

Washington shooting: गोलीबारी में व्यस्क की मौत हो गई, दो पुरुष, एक महिला और नौ वर्षीय बच्चा घायल, संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही पुलिस, वाशिंगटन में फायरिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 10:49 IST

Washington shooting: जांचकर्ताओं के अनुसार, कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन से बाहर आये, फिर उन्होंने सड़क पर खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो पुरुष, एक महिला और नौ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गये। 12 वर्षीय एक बच्चे को भी अस्पताल लाया गया।इस गोलीबारी में घायल हो गया था।

Washington shooting: अमेरिका की राजधानी में बुधवार को गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग की प्रमुख पामेला स्मिथ ने बताया कि वॉशिंगटन के कार्वर लैंग्सटन में शाम छह बजे के बाद गोलीबारी हुई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन से बाहर आये, फिर उन्होंने सड़क पर खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। स्मिथ ने बताया कि इस गोलीबारी में एक व्यस्क व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो पुरुष, एक महिला और नौ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाद में 12 वर्षीय एक बच्चे को भी अस्पताल लाया गया। समझा जाता है कि वह भी इस गोलीबारी में घायल हो गया था। यह गोलीबारी ऐसे समय पर हुई जब कोलंबिया में हिंसक अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। 2023 में यहां हिंसक अपराधों में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कोलंबिया में हत्य़ाओं में 35 प्रतिशत की वृद्धि की हुई है जबकि कार चोरी की घटनाओं में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। स्मिथ ने कानून निर्माताओं से ऐसा कानून पारित करने के लिए अनुरोध किया है जो देश की राजधानी में गोलीबारी की घटनाओं पर अंकुश लगा सके और अपराधियों को सख्त सजा दे सके।

टॅग्स :अमेरिकाWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा