लाइव न्यूज़ :

करने वाला था तीसरी शादी, पहली बीवी ने पहुंचकर कर दी बेरहमी से पिटाई, कपड़े फाड़ दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 20:16 IST

मीडिया की एक खबर के अनुसार पुलिस ने उस व्यक्ति को सुरक्षित बचाया। दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार सोमवार की रात मदीहा और उसके रिश्तेदार कराची में आसिफ रफीक की शादी के मौके पर पहुंच गए। मदीहा का दावा था कि उन दोनों की 2014 में शादी हुयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने दावा किया कि रफीक ने जिन्ना विश्वविद्यालय की एक कर्मचारी से उसकी सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली थी।जब उसने दूसरी शादी पर आपत्ति जतायी तो रफीक ने माफी मांगी और केवल उसी के साथ रहने का वादा किया।

पाकिस्तान में एक व्यक्ति को उस समय पुलिस की मदद लेनी पड़ी जब उसकी तीसरी शादी के मौके पर उसकी पहली पत्नी पहुंच गयी और वहां अतिथियों की मौजूदगी में ही न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

मीडिया की एक खबर के अनुसार पुलिस ने उस व्यक्ति को सुरक्षित बचाया। दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार सोमवार की रात मदीहा और उसके रिश्तेदार कराची में आसिफ रफीक की शादी के मौके पर पहुंच गए। मदीहा का दावा था कि उन दोनों की 2014 में शादी हुयी थी।

रिपोर्ट के अनुसार महिला ने दावा किया कि रफीक ने जिन्ना विश्वविद्यालय की एक कर्मचारी से उसकी सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली थी और जब उसने दूसरी शादी पर आपत्ति जतायी तो रफीक ने माफी मांगी और केवल उसी के साथ रहने का वादा किया।

इसमें कहा गया है कि मदीहा और उसके परिवार ने रफीक की बेरहमी से पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने भी उसे हिरासत में लेने के बाद उसके साथ मारपीट की। रफीक ने पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश की और वह एक खड़ी बस के नीचे छिप गया। लेकिन महिला के परिवार ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और एक बार फिर उसे पीटा।

रफीक के अनुसार, उसने मदीहा को तलाक दे दिया था और इसलिए उसे पुनर्विवाह के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उसने कहा कि एक ही समय चार महिलाओं से शादी करना उसका अधिकार है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट