लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व सैन्य कमांडर ने दी चेतावनी, अगले 15 सालों में चीन से युद्ध संभव, यूरोप नहीं बिल्कुल भी तैयार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 25, 2018 16:57 IST

होजेज ने कहा, ‘‘ चीन के खतरों से निपटने के लिए प्रशांत और यूरोप में जो कुछ किए जाने की जरूरत है, उसे करने के लिए अमेरिका के पास उतनी क्षमता नहीं है।' 

Open in App

वारसॉ, 25 अक्टूबर (एपी) यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर ने बुधवार को कहा कि इस बात की आशंका है कि अगले 15 वर्षों में अमेरिका का चीन के साथ युद्ध होगा।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेज ने बताया कि यूरोपीय सहयोगियों को रूस से मिल रही चुनौतियों को देखते हुए अपनी रक्षा खुद सुनिश्चित करनी होगी क्योंकि अमेरिका, प्रशांत में अपने हितों की रक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा। 

होजेज ने वारसॉ सुरक्षा फोरम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ अमेरिका को मजबूत यूरोपीय स्तंभ की जरूरत है। मैं मानता हूं कि अगले 15 वर्षों में हम चीन के साथ युद्ध में होंगे, हालांकि जरूरी नहीं है कि ऐसा ही हो लेकिन इसकी आशंका पूरी-पूरी है।' 

वारसॉ सुरक्षा फोरम की दो दिवसीय बैठक में मध्य यूरोप के नेता, सैन्य अधिकारी और राजनेता मौजूद थे। 

होजेज ने कहा, ‘‘ चीन के खतरों से निपटने के लिए प्रशांत और यूरोप में जो कुछ किए जाने की जरूरत है, उसे करने के लिए अमेरिका के पास उतनी क्षमता नहीं है।' 

वर्ष 2014 से पिछले वर्ष तक होज यूरोप में अमेरिकी सेना के कमांडर थे।

वह अभी सेंटर फॉर यूरोपीयन पॉलिसी एनालिसिस में रणनीतिक विशेषज्ञ हैं। 

यह वॉशिंगटन का एक शोध संस्थान हैं। 

उन्होंने कहा कि भूराजनीतिक प्राथमिकताएं बदलने के बाद भी नाटो के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता ‘ स्थिर’ है। 

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रंपजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा