लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, 80 प्रतिशत हुआ मतदान

By भाषा | Updated: November 16, 2019 20:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2015 में राष्ट्रपति चुने गए सिरिसेना इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक परिणाम मध्य रात्रि के बाद आने की उम्मीद है।

श्रीलंका में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए चुनाव संबंधित कई घटनाओं के बीच शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान से कुछ घंटे पहले उत्तर पश्चिम श्रीलंका में अल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों के एक काफिले पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला किया। यह चुनाव ईस्टर संडे बम विस्फोट के बाद सुरक्षा चुनौतियों और बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण से जूझ रहे श्रीलंका का भविष्य तय करेगा।

देशभर में मतदान के लिए 1.59 करोड़ मतदाताओं के लिए 12,845 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चुनाव अधिकारियों और चुनाव निगरानी समूहों ने बताया कि मतदान का अंतिम आंकड़ा 80 प्रतिशत रहेगा।

मतदान संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पत्रकारों से कहा , ‘‘ हमने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जिससे हम सभी खुश हो सकते हैं। ’’ देश के शीर्ष पद के लिए हो रहे इस चुनाव में रिकॉर्ड 35 उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार और आवास मंत्री सजीथ प्रेमदासा (52) और विपक्ष के नेता गोताबाया राजपक्षे (70) के बीच कड़ा मुकाबला है। नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन से अनुरा कुमारा दिसानायके भी एक मजबूत उम्मीदवार हैं।

वर्ष 2015 में राष्ट्रपति चुने गए सिरिसेना इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक परिणाम मध्य रात्रि के बाद आने की उम्मीद है। अंतिम परिणाम सोमवार को आयेंगे। पुलिस प्रवक्ता रुवन गुनशेखरा ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था लिए 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लगभग चार लाख चुनाव अधिकारियों को ड्यटी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कानून के उल्लंघन के लिए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनावी हिंसा निगरानी केन्द्र (सीएमईवी) ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम पुट्टलम जिले से मुस्लिम मतदाताओं को लेकर जा रही बसों पर हमला किया। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यूरोपीय संघ के चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी घटनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं।

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल