लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन से जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन बना रहे हैं इस देश में तख्तापलट की योजना! अमेरिका ने दी ये प्रतिक्रिया

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2023 17:51 IST

रूस क्या मोल्दोवा में तख्तापलट की योजना बना रहा है? मोल्दोवा की राष्ट्रपति मैया सैंडू के बयानों के बाद अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। वहीं रूस ने ऐसे आरोपों को खारिज किया है।

Open in App

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर मोल्दोवा में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट को 'बेहद चिंता पैदा' करने वाला बताया है। 

इससे पहले मोल्दोवा की राष्ट्रपति मैया सैंडू  (Maia Sandu) ने कहा था कि व्लादिमीर पुतिन मोल्दोवा के नेतृत्व को नष्ट करने और इसे यूरोपियन यूनियन में शामिल होने से रोकने के लिए विदेशी हस्तक्षेप की बदौलत तख्तापलट की योजना बना रहे हैं। मोल्दोवा यूक्रेन का सहयोगी रहा है।

मैया सैंडू ने कहा था, 'योजना (रूस की) में तख्तापलट और सैन्य रूप से प्रशिक्षित लोगों को नागरिकों के रूप में उतारने और हिंसक कार्रवाई करने सहित सरकारी इमारतों पर हमले और बंधक बनाना शामिल था।' 

सैंडू ने कहा, 'हमारे यूक्रेनी साझीदारों से प्राप्त रिपोर्ट इस विध्वंसक कार्रवाई के लिए स्थानों और सैन्य पहलुओं को इंगित करती हैं। इसमें हिंसक कार्यों के लिए विदेशियों के इस्तेमाल की भी योजना थी।'

यूक्रेन से मिली रिपोर्ट से साजिश का खुलासा!

मोल्दोव की खुफिया सर्विस ने भी पुष्टि की है कि यूक्रेन को एक दस्तावेज मिला है जिसमें रूस की कथित साजिश का विस्तार विवरण किया गया है।

पूरे मामले पर जॉन किर्बी ने कहा कि तख्तापलट की कोशिश की खबरें सही हैं या नहीं, इसे लेकर ने कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन उनका मानना ​​है कि व्लादिमीर पुतिन इस तरह के प्रयास करने में सक्षम हैं।

किर्बी ने कहा, 'यह बेहद चिंता पैदा करने वाली रिपोर्ट है। हम पूरी तरह मोल्दोव की सरकार और मोल्दोव के लोगों के साथ खड़े हैं। हमने इस पर स्वतंत्र पुष्टि नहीं देखी है, लेकिन यह निश्चित रूप से पुतिन की प्लेबुक का ही एक पन्ना है।'

हालाँकि, रूस ने यह कहते हुए इन तमाम आरोप को खारिज कर दिया है कि यूक्रेन अब माल्दोव को भड़काने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा, 'इस तरह के दावे पूरी तरह से निराधार हैं।' रूस और मोल्दोवा के बीच तनाव को भड़काने के लिए रूस ने यूक्रेन को भी दोषी ठहराया।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनअमेरिकारूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट