लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के आरोपों को पुतिन ने बताया 'बेबुनियाद', कहा- प्रिगोझिन की इन परिस्थतियों में हुई थी हत्या

By आकाश चौरसिया | Updated: October 6, 2023 10:50 IST

रूसी राष्ट्रपति ने सोची के ब्लैक सी रिसॉर्ट में वल्दाई डिस्कशन कल्ब में हुई बैठक में कहा कि वेगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन और अन्य की हत्या विमान के अंदर ही रखे विस्फोटक से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना में वैगनर प्राइवेट मिलेट्री के दो लेफ्टिनेंट और उनके साथ 10 लोगों की मौत हुई थीतभी से अमेरिकी और पश्चिमी देशों के निशाने पर थे व्लादिमीर पुतिन जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले को पर अपनी बात रखी है

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन की और उनके साथियों की मृत्यु विमान में अंदर रखे ग्रेनेड से हुई न कि विमान को किसी मिसाइल से उड़ाया गया। पुतिन के मुताबिक, जांच में सभी के शरीर में हथगोले के टुकड़े पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि प्राइवेट जेट में किसी बाहरी प्रभाव से विमान दुर्घटना होने के कोई निशान नहीं मिले हैं। बता दें कि प्रिगोझिन, उनके साथ वैगनर प्राइवेट मिलेट्री के दो लेफ्टिनेंट और उनके साथ 10 लोगों की हत्या तब हुई थी जब उन्होंन मोस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी। 

पुतिन ने सोची के ब्लैक सी रिसॉर्ट में वल्दाई डिस्कशन क्लब की एक बैठक में कहा, 'दुर्घटना में मृत लोगों के शरीर पर हथगोले के टुकड़े पाए गए।' उन्होंने कहा है कि विमान पर कोई बाहरी प्रभाव नहीं था।- यह पहले से ही एक स्थापित तथ्य है.' रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी अधिकारियों के उन दावों को बकवास बताया, जिनका मानना था कि विमान को मार गिराया गया था.

अमेरिकी की ओर से खुफिया विभाग ने आंकलन करके कहा कि यह दुर्घटना मामूली नहीं बल्कि यह जानबूझकर किया गया विस्फोट था। साथ ही पश्चिमी अधिकारियों ने पुतिन के दुश्मनों की एक लंबी सूची तैयार की और इशारा कर कहा कि यह सब वही हैं जिनकी हत्या कर दी गई है। अब इसपर क्रेमलिन की ओर से इसे सरासर झूठ बताया और इसके पीछ उनका कोई हाथ नहीं है। 

रूस की ओर से जांच शुरू की गई थी, लेकिन कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे। तहकीकात को तेजी देने के लिए ब्राजील ने रूस के समक्ष रखा था जांच में उस जगह की छानबीन करने का प्रस्ताव रखा था, जहां यह एम्ब्रेयर बिजनेस जेट का निर्माण हुआ। मगर इसपर मॉस्को ने अस्वीकार कर दिया।   

पुतिन ने आगे कहा कि अभी जांच जारी है और उन्होंने पूरी तरह से घटना पर पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके बयान से ऐसा लग रहा था कि विमान को ग्रेनेड विस्फोट से गिराया गया था।

प्रिगोझिन ने जून में ही पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने की शुरुआत की थी, उन्होंने ये भी कहा था कि पुतिन को देश का राष्ट्रपति बने दो दशक हो गए हैं। यह विमान दुर्घटना करीब दो महीने बाद हुई क्योंकि प्रिगोझिन ने इससे पहले ही विद्रोह का ऐलान किया।

पुतिन ने यह भी दावा किया कि दुर्घटना के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर के कार्यालयों की तलाशी में 10 अरब रूबल ($100m) नकद और 5 किलोग्राम (11 पाउंड) कोकीन मिली.

पुतिन ने प्रिगोझिन की मृत्यु के बाद कहा कि वह मुश्किल भाग्य वाला व्यक्ति थे, जिन्होंने जीवन में काफी बड़ी गलतियां की। प्रिगोझिन का उभार तभी से हो गया था जब वो 1990 के दशक में रूसी लीडर को डेट कर रहे थे और फिर वो पुतिन के शेफ बने।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसअमेरिकाBrazilUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा