लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सर्जन जनरल के लिए नामित विवेक मूर्ति ने कहा, पहली प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना

By भाषा | Updated: February 26, 2021 10:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सर्जन जनरल पद के लिए नामित भारतवंशी डॉक्टर डॉ. विवेक मूर्ति ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता कोरोना वायरस महामारी के कारण बनी स्थिति में सुधार करना है।

उन्होंने सांसदों से कहा कि यह मुद्दा उनके लिए बेहद व्यक्तिगत भी है क्योंकि उन्होंने जानलेवा बीमारी से अपने परिवार के सात सदस्यों को खोया है।

सीनेट के स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम एवं पेंशन मामलों की समिति के समक्ष अपने नाम की पुष्टि के लिए चल रही सुनवाई के दौरान डॉ. मूर्ति (46) ने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।

अपने शुरुआती संबोधन में उन्होंने कहा कि यह देश के लिए सबसे अधिक मुश्किल भरा दौर है, क्योंकि करीब पांच लाख लोग कोविड-19 से अपना जान गंवा चुके हैं, इनमे उनके (मूर्ति के) प्रियजन भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग स्वास्थ्य संबंधी दूरगामी दुष्प्रभावों और तनावपूर्ण वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। अगर मेरे नाम की पुष्टि होती है तो मेरी शीर्ष प्राथमिका इस महामारी और इससे उत्पन्न स्थिति को खत्म करने में सुधार करना होगा।’’

अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक 2.84 करोड़ मामले हैं और यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक 5,08,114 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल