लाइव न्यूज़ :

Video: शादी के लिए मना करने पर पाकिस्तानी लड़की से चटवाए गए जूते, काटे गए बाल-मुंडवा दिए भौहें

By आजाद खान | Updated: August 18, 2022 10:26 IST

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, अपने से बहुत बड़े और दोस्त के पिता से जब लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया तो उसे सजा के तौर उससे जूते चटवाए गए है। यही नहीं उसके बाल भी काटे गए है और उसकी भौहों को भी मुंडवाए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के फैसलाबाद में एक लड़की से जबरन जूते चटवाए गए है।लड़की के दोस्त के पिता से शादी नहीं करने पर यह सजा दी गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के फैसलाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की द्वारा शादी से इन्कार करने पर उसे जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया है। बताया जा रहा है कि उस लड़की से उसके दोस्त का पिता शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने जब इस बात से मना से किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी से मना करने पर पीड़िता के बाल काटे गए और उसकी भौहों को भी मुंडवाया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक, फैसलाबाद में रहने वाली एक लड़की को उसके ही दोस्त के पिता से शादी करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। लड़की ने जब अपने से बहुत बड़े शख्स से शादी करने से इन्कार कर दिया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। 

शादी से इन्कार करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई है। यही नहीं उसे प्रताड़ित करते हुए उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया है। आरोप यह भी है कि इन सभी घटनाओं का वीडियो भी बनाया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कैसे एक लड़की को कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे है। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ व्यक्ति और एक महिला की भी आवाज सुनाई दे रही है। 

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि वहां मौजूद लोग लड़की को जूते चाटने को कहते है और वह एक-एक करके सभी जूतों को चाटने लगती है। जब वह यह काम कर रही होती है, उस वक्त भी वहां मौजूद लोग लड़की से दुर्व्यवहार करते है और उसे डांटते है। 

वीडियो में यह भी सुना गया है कि किसी शख्स ने यह भी कहा कि इस घटना का वीडियो भी बनाओ। 

पुलिस ने लिया यह एक्शन

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस आरोप में अब तक छह लोग गिरफ्तार हुए है। पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के अनुसार, आरोपी एक फैक्ट्री का मालिक और वह पीड़ित लड़की के दोस्त का पिता भी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, वह पीड़ित लड़की के साथ शादी करना चाहता था और उसके मना करने पर उसको ऐसी सजा दी है। यही नहीं लड़के के दोस्त द्वारा भी उसके पिता के साथ शादी करने के लिए पीड़िता को प्रोत्साहित किया जा रहा था। 

मुख्य आरोपी की पत्नी भी है इससे शामिल

जानकारी के अनुसार, इससे पहले पुलिस ने कथित तौर पर कहा था कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी की पत्नी भी शामिल है जिसकी आवाज कथित तौर पर वीडियो में भी सुनाई दे रही है। हालांकि बाद में फैसलाबाद के खुरियांवाला पुलिस स्टेशन में एक दूसरा मामला भी दर्ज हुआ था जिसमें मुख्य आरोपी के घर से शराब और हथियार मिलने के बारे में केस किया गया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल