लाइव न्यूज़ :

Video: इस बात की खुशी में लाइव टीवी पर रोने लगे ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 9, 2020 15:33 IST

यूके में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के अलावा कुछ स्वास्थ्य और देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन दिए जाने को लेकर साक्षात्कार के दौरान हेल्थ सेक्रेटरी के रोने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें कोई दो राय नहीं कि पहले भी हैनकॉक पर दिखावे के आरोप लगते रहे हैं।सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को खूब साझा किया जा रहा है।

नई दिल्ली: ब्रिटेन ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले ब्रिटेन की एक 90 साल की बुजुर्ग महिला को कोरोना वैक्सीन दी गई है।

इस बारे में एक लाइव टीवी शो में साक्षात्कार देने के दौरान ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैंकॉक रोने लगे। इस दौरान टीवी पर दिए गए साक्षात्कार में शेक्सपियर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करते हुए, हैनकॉक भावुक हो गए और अपनी आंखें बंद कर लीं।

हालांकि, कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा कि आंसू नहीं दिखवने की वजह से हैनकॉक के रोने की बात पर उन्हें संदेह है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पहले भी हैनकॉक पर दिखावे के आरोप लगते रहे हैं।

बिजनेस इंसाइडर रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी फोटो खिंचवाने के लिए कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार के करीब जाकर अजीबो-गरीब तरीके से खड़े होने की वजह से ब्रिटेन के आम चुनाव प्रचार के दौरान उनके वीडियो वायरल हो गए थे।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू-

उत्तरी आयरलैंड की 90 साल की महिला मार्गरेट कीनन को ट्रायल से इतर दुनिया में पहला कोरोना वायरस का टीका दिया गया है। एनिस्किलीन की मार्गरेट कीनन ने कहा है कि उन्हें कॉवेंट्री के यूनिवर्सिटी अस्पताल में कोरोना वायरस की वैक्सीन हासिल करते हुए विशेषाधिकार महसूस हुआ।

 दरअसल, यूके में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के अलावा कुछ स्वास्थ्य और देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।इसका उद्देश्य सबके जीवन को फिर से सामान्य करना है।

पढ़िए सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया- 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत