लाइव न्यूज़ :

इजराइल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:58 IST

Open in App

तेल अवीव, 20 दिसंबर (एपी) इजराइल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी से इजाफा होने के बीच टीकाकरण अभियान आरंभ हो गया, जिसके तहत प्रतिदिन करीब 60,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

देश में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और उसके बाद बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा।

इजराइल ने कहा कि उसने देश के 90 लाख लोगों के लिए फाइजर और मॉडर्ना के टीकों की पर्याप्त खुराक प्राप्त कर ली हैं।

जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, बड़ी संख्या में इजराइल के लोग अभी टीका लगवाने के इच्छुक नहीं हैं। इसी बीच, देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ‘‘व्यक्तिगत उदाहरण’’ पेश करेंगे और सबसे पहले स्वयं टीका लगवाएंगे। उन्होंने शनिवार रात को टीका लगवाया।

नेतन्याहू ने टीका लगवाने से पहले उस पर भरोसा जताया और कहा कि यह एक ‘‘रोमांचक क्षण’’ है जिससे इजराइल के अपने नियमित जीवन की ओर लौटने की राह प्रशस्त होगी।

इजराइल ने फाइजर की 80 लाख और मॉडर्ना की 60 लाख खुराक खरीदने के लिए करार किया है। हर व्यक्ति को दो खुराक की आवश्यकता होगी।

देश में इस समय प्रतिदिन संक्रमण के करीब 3,000 नए मामले सामने आ रहे हैं और नेता देश में तीसरी बार लॉकडाउन लागू करने पर विचार कर रहे हैं। इजराइल में संक्रमण के कुल 3,68,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और इनमें से 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल