लाइव न्यूज़ :

अमेरिका दो दिन में कर सकता है पाकिस्तान पर बड़े फैसले का ऐलान

By IANS | Updated: January 3, 2018 18:46 IST

अमेरिका पहले ही पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद रद्द कर चुका है।

Open in App

अमेरिका अगले दो दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ अगली कार्रवाई की घोषणा कर सकता है। यह बता अमेरिकी प्रेस सचिव सैंडर्स ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। सैंडर्स ने कहा कि जेरुसलम के मसले पर पाकिस्तान व अन्य देश जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का साथ नहीं दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई की घोषणा अगले दो दिनों में की जाएगी। इससे पहले ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता की 25.5 करोड़ डॉलर की रकम 'आतंकियों का पनाह' देने को लेकर रद्द कर दी गई। 

सैंडर्स ने कहा कि इस्लामाबाद को आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए ज्यादा कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के खिलाफ उठाए गए कदम पिछले साल घोषित ट्रंप की दक्षिण एशिया नीति के तहत की गई आगे की कार्रवाई है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया के लिए अगस्त में नई रणनीति की रूपरेखा तय की थी। उस समय, उन्होंने एक नीति बनाई थी और कहा था कि पाकिस्तान अपना दायित्व नहीं निभा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति सही मायने में अपनी प्रतिबद्धता पालन कर रहे हैं, जिसका वचन वह पहले ही ले चुके हैं। हम जानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ बहुत कुछ कर सकता है और हम चाहते हैं कि वह इस दिशा में कदम बढ़ाए और कुछ कर दिखाए।"

उनसे जब यह पूछा गया कि क्या कोई खास वजह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति को सोमवार को ट्वीट करना पड़ा था तो उन्होंने कहा, "बात यही है जिसका राष्ट्रपति अनुपालन कर रहे हैं और उन्होंने अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया की रणनीति तय करते समय भी इसका जिक्र किया था।" उन्होंने कहा कि यह ऐसा मसला है जिसपर हर दिन प्रशासन की निगाह बनी रहती है। 

सैंडर्स ने कहा, "जेरुसलम के मसले पर पाकिस्तान व अन्य देश जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का साथ नहीं दिया उनके खिलाफ कार्रवाई की घोषणा अगले दो दिनों में की जाएगी।" व्हाइट हाउस की ओर से सैन्य सहायता रद्द करने के कदम को ट्रंक की ओर से पाकिस्तान पर आर्थिक प्रतिबंध सख्त करने के संकल्प की दिशा में पहली कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप की ओर से एक ट्वीट में पाकिस्तान को झूठा होने का आरोप लगाए जाने के बाद इस्लामाबाद को सैन्य सहायता देना बंद कर दिया गया है।

ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा था- "अमेरिका ने अज्ञानतावश पिछले पंद्रह साल में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद की है और बदले में उसने झूठ, धोखा और हमारे नेताओं को मूर्ख समझने के सिवा हमें कुछ नहीं दिया। अफगानिस्तान में हम जिन आतंकियों की तलाश कर रहे हैं वह (पाकिस्तान) उन्हें पनाह दे रहा है।'' ट्रंप ने यह ट्वीट वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच तल्ख हो रहे रिश्ते के परिणमास्वरूप किया था। 

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंपआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो