लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आतंकवाद निरोधी मिशन पर अमेरिका की पैनी नजर बनी रहेगी: बाइडन

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:33 IST

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकवाद निरोधी अभियान पर पैनी नजर बनाकर रखेगा। उन्होंने तालिबान को चेतावनी दी कि काबुल हवाईअड्डे पर उसके अभियानों में कोई गड़बड़ी की गई या अमेरिकी बलों पर हमला हुआ तो उसे इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा, ‘‘हमने तालिबान के समक्ष यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी हमला, हमारे बलों पर हमला, हवाईअड्डे पर हमारे अभियानों में गड़बड़ी का तेजी से एवं शक्तिशाली तरीके से जवाब दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हवाईअड्डे और उसके इर्दगिर्द किसी भी संभावित आतंकवादी हमले, अफगानिस्तान में आईएसआईएस से संबंधित संगठनों से खतरे पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा, हम हमारे आतंकवाद निरोधी मिशन पर पैनी नजर बनाकर रखेंगे, हमारे सहयोगियों और साझेदारों और उन सभी के साथ मिलकर काम करेंगे जिनकी क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में दिलचस्पी है।’’बाइडन ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह नाटो सहयोगियों से मुलाकात कर आगे के रास्ते पर चर्चा की ताकि अमेरिका तथा सहयोगियों पर आतंकवादी हमला करने के लिए ठिकाने के रूप में अफगानिस्तान का इस्तेमाल नहीं किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमारे नाटो सहयोगियों से बात की है। हमने अपने नाटो सहयोगियों से बात की है। हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुनियाभर के अपने समकक्षों तथा सहयोगियों के साथ संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो