लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बेरोजगारी लाभ आवेदन करने वालों की संख्या 10 लाख से कम हुई

By भाषा | Updated: August 14, 2020 03:01 IST

कोरोना वायरस महामारी से पहले किसी एक सप्ताह में इस तरह के आवेदन करने वालों की सर्वाधिक संख्या सात लाख थी।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी लाभ का दावा करने वाले लोगों की संख्या 10 लाख से नीचे आ गयी।श्रम मंत्रालय ने कहा कि आवेदन करने वाले लोगों की संख्या लगातार दूसरे सप्ताह कम हुई है।

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पांच महीने पहले शुरू होने के बाद अमेरिका में पहली बार पिछले सप्ताह बेरोजगारी लाभ का दावा करने वाले लोगों की संख्या 10 लाख से नीचे आ गयी। हालांकि, यह अभी भी काफी उच्च स्तर पर बनी हुई है। अमेरिका के श्रम मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के आवेदन करने वाले लोगों की संख्या लगातार दूसरे सप्ताह कम हुई है। पिछले सप्ताह नौ लाख 63 हजार लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिये आवेदन दायर किया, जबकि इससे एक सप्ताह पहले इस तरह के आवेदन करने वाले लोगों की संख्या 12 लाख थी।

महामारी से पहले किसी एक सप्ताह में इस तरह के आवेदन करने वालों की सर्वाधिक संख्या सात लाख थी। इस आधार पर देखा जाये तो बेरोजगारी का दावा करने वाले लोगों की संख्या अभी भी काफी अधिक है। महामारी का मुकाबला करने के लिये लॉकडाउन सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन यह इसके साथ ही लोगों को यात्रा करने से या पसंदीदा भोजन करने से रोकता है।

फलस्वरूप उपभोग व लोगों का व्यय कम होता है, और अंतत: इसका असर अर्थव्यवस्था के साथ ही रोजगार के ऊपर पड़ता है। इस दौरान सरकार से बेरोजगारी सहायता पाने वाले लोगों की संख्या भी एक सप्ताह पहले के 161 लाख से कम होकर 155 लाख पर आ गयी है।

अमेरिका की संघीय सरकार महामारी के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से प्रति सप्ताह 600 डॉलर का बेरोजगारी भत्ता दे रही थी। हालांकि, अब इसकी समयसीमा समाप्त हो चुकी है और कांग्रेस में इस लाभ का विस्तार करने को लेकर चर्चा जारी है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बेरोजगारी राहत के तहत लोगों को दी जा रही सरकारी सहायता अप्रैल के बाद से अमेरिकी सरकार की कुल आय के करीब पांच प्रतिशत के बराबर है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की अर्थशास्त्री मिशेल मेयर ने कहा कि 600 डॉलर की अतिरिक्त सरकारी सहायता समाप्त होने से अमेरिकी जनता की समग्र आय प्रति सप्ताह 18 अरब डॉलर कम हो जायेगी। इससे लोगों की क्रय शक्ति कम होगी।

टॅग्स :अमेरिकाबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा