लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विश्वविद्यालयों से 'हिंदुत्व का खंडन’ सम्मेलन को प्रायोजित नहीं करने का आग्रह

By भाषा | Updated: August 21, 2021 10:09 IST

Open in App

अमेरिका में एक प्रमुख हिंदू समूह ने कई अमेरिकी विश्वविद्यालयों से अगले महीने ‘वैश्विक हिंदुत्व को समाप्त करना’ विषय पर प्रस्तावित ऑनलाइन सम्मेलन को समर्थन नहीं देने का आग्रह किया है। सम्मेलन के आयोजकों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर दावा किया कि 10 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम को करीब 40 विश्वविद्यालयों के 45 से अधिक केंद्रों या विभागों ने सहप्रायोजित किया है जिनमें से अधिकांश अमेरिका के ही हैं। विभिन्न हिंदू अमेरिकी समूहों ने उक्त सम्मेलन के लक्ष्य - भारत और अन्य जगहों पर हिंदू वर्चस्ववादी विचारधारा के संस्थापन की खोज - पर शुक्रवार को अपना आक्रोश जाहिर किया। विषय की जानकारी का इसकी वेबसाइट पर उल्लेख किया गया है और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर इसे प्रचारित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए वक्ताओं और पैनलिस्टों की सूची में मुख्य रूप से वे हैं जो भारत और अमेरिका में विभिन्न हिंदू समूहों के खिलाफ अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। ‘वैश्विक हिंदुत्व को समाप्त करना’ (डीजीएच) सम्मेलन ने 40 से अधिक शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों को अपने प्रायोजकों और प्रायोजकों के रूप में सूचीबद्ध किया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने इन विश्वविद्यालयों को एक ईमेल लिखकर उनसे सम्मेलन से हटने का आग्रह किया, यदि वे वास्तव में इसका सह-प्रायोजन कर रहे हैं तो कृपया इसे छोड़ दें । संगठन ने कहा, डीजीएच के आयोजक आपकी संस्था के नाम की प्रतिष्ठा का इस्तेमाल एक अकादमिक सम्मेलन के आयोजन के लिए नहीं, बल्कि भारत में राजनीति से संबंधित एक विभाजनकारी कार्यक्रम के लिए कर रहे हैं। यह आयोजन हिंदू विरोधी भावनाओं के अस्तित्व को नकारते हुए भी हिंदू विरोधी संवाद को बढ़ाने के व्यापक इतिहास वाले कार्यकर्ताओं को मंच प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविदेशी धरती पर हिंदू मंदिर बन रहे निशाना; कनाडा के बाद अमेरिका में खालिस्तानियों ने मंदिर में तोड़-फोड़ के बाद दीवारों पर लिखे नारे

पूजा पाठDiwali 2023: कब है दीपावली? 11 या 12 नवंबर की डेट में है कन्फ्यूज तो यहां पढ़े सही तारीख, जानें शुभ मुहूर्त

विश्वइंग्लैंड के बकिंघमशायर में हिंदू समुदाय के लिए पहला शवदाह गृह बनाने को मंजूरी

विश्वअमेरिकी विश्वविद्यालयों से 'हिंदुत्व का खंडन’ सम्मेलन को प्रायोजित नहीं करने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो