Diwali 2023: कब है दीपावली? 11 या 12 नवंबर की डेट में है कन्फ्यूज तो यहां पढ़े सही तारीख, जानें शुभ मुहूर्त

By आकाश चौरसिया | Published: October 26, 2023 09:46 AM2023-10-26T09:46:04+5:302023-10-26T11:27:57+5:30

दीपावली हिंदू समुदाय का एक बड़ा पर्व है, लेकिन इसे वही नहीं पूरा देश सेलिब्रेट करता है। इस खास अवसर पर लोग अपने-अपने घरों पर दिया जलाते हैं और यहां तक कि लाइटों से पूरे घर को भी सजाने की परंपरा चला रही है।

Diwali 2023 read the correct date here know auspicious time and all about dipawali | Diwali 2023: कब है दीपावली? 11 या 12 नवंबर की डेट में है कन्फ्यूज तो यहां पढ़े सही तारीख, जानें शुभ मुहूर्त

फाइल फोटो

Highlightsदीपावली हर साल की तरह इस बार भी बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी दीपों के त्योहार के लिए यह जानना ज्यादा जरुरी है कब और किस समय मनाना है दीपावली आप 12 नवंबर 2023 को त्योहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं

नई दिल्ली: दीपावली के दिन भारतवर्ष में लोग मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा करते हैं। इसे मनाने के लिए लोग बहुत समय से तैयारी करते हैं। दीपों का यह पर्व हिंदू समुदायों के लिए साल का एक बड़ा पर्व है। यह खास त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है।

इस खास दिन पर धन की देवी मां लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा होती है। यह मान्यता है कि जिस दिन भगवान राम लंकापति रावण को हराकर अयोध्या लौटे थे, उस दिन अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। तब से आज तक इसे एक पर्व के रूप में हिंदू समुदाय सेलिब्रेट करता है।

आपको बता दें कि यह पूरे भारत वर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस अवसर पर क्या बच्चे और क्या बुढ़े, सभी पटाखे जलाकर इस दिन को उजाले से जगमग कर देते हैं। 

यहीं नहीं लोग घरों में रंगोली भी बनाते हैं, अपने-अपने घरों को लोग लाइटों और दियों से सजाते हैं। इसके साथ ही सोसाइटी और मोहल्ले के लोग आपस में गिफ्ट वगैरह एक दूसरे को देते हैं। वहीं, बंगाल और भारत के पूर्वी हिस्से में इस दिन मां काली की पूजा होती है जिसे 'श्यामा पूजा' के नाम से जाना जाता है।  

जानें समय और तिथि-                                                                                                                                                                                            इस साल यह त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। दीपावली मनाने का जो शुभ समय है, वो 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 13 नवंबर 2023 तक दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक कर सकते हैं। 

वहीं, इस बीच प्रदोष काल भी रहने वाला है, जो 12 नवंबर 2023 को 5 बजकर 08 मिनट से शाम 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही वृषभ काल भी लगेगा जिसका समय 05 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है।

सबसे अहम बात कि लक्षमी पूजन का मूहर्त 12 नवंबर 2023 को 5 बजकर 19 मिनट से शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, इस दो घंटे के अंतराल में पूजा करना ज्यादा शुभ माना जाएगा। 

जानें, भाईदूज, छोटी दीपावली का शुभ समय-                                                                                                                                                        वहीं, गोर्वधन पूजा 14 नवंबर 2023 को सभी अपने-अपने घरों में करते हैं। साथ ही भाईदूज भी 15 नवंबर 2023 को सेलिब्रेट किया जाता है। भाईदूज शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथी पर पड़ता है। यह बताते चले कि यह पूरा महीने कार्तिक का होता है।

दीपावली से पहले धनतेरस मनाया जाता है, जिसकी तिथि 10 नवंबर की है और शुभ समय शाम 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, यह दो घंटे का समय है जिसमें पूजा कर सेलिब्रेट कर सककते हैं।

वहीं, शनिवार को यानी 11 नवंबर 2023 को छोटी दीपावली के लिए पूजा का समय रात 11 बजकर 5 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक का समय है। इसके अलावा 12 नवंबर को लक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली मना सकते हैं।

गोवर्धन पूजा का समय सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, जिसमें प्राप्तिदा तिथि लगेगी। इसे 14 नवंबर 2023 को सभी मना सकते हैं।

सबसे आखिर में भाईदूज मनाया जाता है जिस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती और भाई उनसे आर्शीवाद लेकर जीवन में सफल होने का वरदान मांगते हैं। इसके लिए शुभ समय दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Web Title: Diwali 2023 read the correct date here know auspicious time and all about dipawali

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे