लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करना चाहते हैं: रक्षा मंत्री एस्पर

By भाषा | Updated: December 17, 2019 13:00 IST

रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि अफगानिस्तान समस्या का समाधान सरकार और तालिबान के बीच राजनीतिक समझौता ही है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन राजनीतिक समझौते हो चाहे न हो, हम उसके बिना भी यह कर सकते हैं।’’ अफगानिस्तान में वर्तमान में 13,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से करीब 4,000 सैनिकों को वापस बुलाने की योजना की घोषणा कर सकता है। एस्पर ने कहा कि नाटो मिशन और अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के प्रमुख ऑस्टिन मिलर को भरोसा है

रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने सोमवार को कहा कि वह चाहते हैं कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम की जाए भले ही शांति समझौता हो पाए या नहीं। उन्होंने कहा कि वह चीन के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को भी उच्च प्राथमिकता देना चाहते हैं।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और तालिबान के बीच हफ्तेभर पहले शांति वार्ता बहाल होने के बाद अब ऐसी उम्मीद है कि ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से करीब 4,000 सैनिकों को वापस बुलाने की योजना की घोषणा कर सकता है। एस्पर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि नाटो मिशन और अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के प्रमुख ऑस्टिन मिलर को भरोसा है कि वहां सैनिकों की संख्या कम की जा सकती है।

एस्पर ने कहा कि मिलर का मानना है कि वह सभी महत्वपूर्ण आतंक निरोधी मिशन कर सकते हैं, अफगान सेना को प्रशिक्षण, मश्विरा और सहायता देने का काम भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संख्या कम करना चाहता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उन सैनिकों को वापस घर बुला लिया जाए ताकि नए मिशन के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा सके या फिर उन्हें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तैनात किया जाए ताकि चीन के साथ प्रतिस्पर्धा की चुनौती का सामना किया जा सके।’’

एस्पर ने कहा कि अफगानिस्तान समस्या का समाधान सरकार और तालिबान के बीच राजनीतिक समझौता ही है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन राजनीतिक समझौते हो चाहे न हो, हम उसके बिना भी यह कर सकते हैं।’’ अफगानिस्तान में वर्तमान में 13,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट