लाइव न्यूज़ :

जब्त की गई धार्मिक टाइलों को जारी करेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) अमेरिका का राजकोष विभाग उत्तरी वर्जीनिया की एक मस्जिद में लगने वाली टाइलों की एक खेप जारी कर रहा है जिन्हें डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह कहकर जब्त कर लिया गया था कि ये ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करती हैं। काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के राष्ट्रीय उप निदेशक एडवर्ड अहमद मिचेल ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम धार्मिक स्वतंत्रता और विविधता के लिए हमारे देश के सम्मान की पुष्टि के तौर पर इस फैसले का स्वागत करते हैं। सभी धर्मों के अमेरिकियों के पास उनके विश्वास के प्रतीक होने चाहिए चाहे इन प्रतीकों की उत्पत्ति कहीं भी हो।’’मनासस मस्जिद में इमाम अबोलफजल नाहिदियां ने कहा कि विशिष्ट रूप से तैयार टाइलों को जून में ईरानी शहर कोम से भेजा गया था जिनका इस्तेमाल यहां से कुछ मील दूर एक मस्जिद के निर्माण में किया जाना था। उन्होंने कहा कि टाइलें उपहार थीं और उन्होंने उसके लिए कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिबंधों का हवाला देते हुए मस्जिद को टाइलों पर दावा करने से रोक दिया।सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा की ओर से जारी पत्र में मस्जिद को सूचित किया गया कि टाइल को ईरान वापस भेज दिया जाना चाहिए या नष्ट कर दिया जाना चाहिए। नाहिदियां ने पिछले हफ्ते कहा था कि कुरान की आयतों से सजी टाइलों को नष्ट करना खासा परेशान करने वाला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत