लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अंतरिक्ष बल ने कोरोना वायरस संकट के बावजूद एईएचएफ उपग्रह का पहला मिशन किया लॉन्च

By भाषा | Updated: March 27, 2020 14:31 IST

लॉकहीड मार्टिन एडवांस्ड एक्स्ट्रीमली हाई फ्रीक्वेंसी (एईएचएफ) उपग्रह का एटलस वी551 रॉकेट के जरिए दोपहर चार बजकर 18 मिनट (20:18 अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) पर फ्लोरिडा के केप केनवरल से प्रक्षेपण किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएईएचएफ-6 लॉकहीड मार्टिन एईएचएफ समूह का छठा एवं अंतिम उपग्रह था। अमेरिका में घातक कोरोना वायरस के मामले 85,000 पार चले गए हैं और अब तक 1295 लोगों की मौत हुई है।  

वाशिंगटन:  कोरोना वायरस वैश्विक महामारी , द्वारा अमेरिका की रफ्तार थाम देने के बावजूद देश के अंतिरक्ष बल का मनोबल ऊंचा है और उसने बृहस्पतिवार को पहला राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन शुरू करते हुए अत्यधिक सुरक्षित सैन्य संचार उपग्रह अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा।

लॉकहीड मार्टिन एडवांस्ड एक्स्ट्रीमली हाई फ्रीक्वेंसी (एईएचएफ) उपग्रह का एटलस वी551 रॉकेट के जरिए दोपहर चार बजकर 18 मिनट (20:18 अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) पर फ्लोरिडा के केप केनवरल से प्रक्षेपण किया गया। एईएचएफ-6 लॉकहीड मार्टिन एईएचएफ समूह का छठा एवं अंतिम उपग्रह था। यह शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे भू्स्थिर कक्ष में पहुंच जाएगा।

जहां 2010 से 2019 के बीच प्रक्षेपित किए गए पांच अन्य उपग्रहों मौजूद हैं । लॉकहीड मार्टिन के मुताबिक यह उपग्रह, “जमीन, समुद्र और हवाई स्तर पर काम कर रहे नीतिगत युद्धकर्मियों तथा सामरिक कमान के लिए संरक्षित संचार क्षमताएं और वैश्विक उत्तरजीविता उपलब्ध कराता है।”

कंपनी ने कहा कि यह, “वरिष्ठ नेतृत्व को परमाणु युद्ध समेत संघर्ष के सभी स्तरों में सैन्य बलों के लिए संचार माध्यमों की लंबी सूची उपलब्ध कराता है।”  

बता दें कि कोरोना वायरस के सबसे अधिक पॉजिटिव केसों के मामलों में चीन-इटली को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका में घातक कोरोना वायरस के मामले 85,000 पार चले गए हैं और अब तक 1295 लोगों की मौत हुई है।  न्यूयॉर्क शहर में हालात बदतर होते जा रहे हैं। यह शहर देश में कोविड-19 का केंद्र बन चुका है। अभी तक न्यूयॉर्क में संक्रमित लोगों की संख्या 38,500 को पार कर गई और कम से कम 466 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क में आज सौ लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा न्यू जर्सी में 6876 मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हुई। कैलिफोर्निया में करीब 4000 मामले सामने आए और 82 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला वाशिंगटन से सामने आया है। वहां संक्रमित लोगों की संख्या 3207 है और 147 लोग जान गंवा चुके हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा