लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को वार्ता पर गंभीरता दिखाने के लिए प्रतिबंध हटाने चाहिए : ईरान

By भाषा | Updated: October 19, 2021 10:59 IST

Open in App

तेहरान, 19 अक्टूबर (एपी) ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने सोमवार को कहा कि उनके देश पर लगाए गए प्रतिबंध अमेरिका को यह साबित करने के लिए हटा देना चाहिए कि वह विएना में बाधित परमाणु वार्ता बहाल करने को लेकर गंभीर है।

सरकारी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में रईसी ने कहा कि ईरान ने पश्चिमी देशों के साथ ‘‘लक्ष्य उन्मुखी’’ वार्ता की है और ईरान कभी वार्ता छोड़कर नहीं गया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध हटाना दूसरे पक्ष की गंभीरता का संकेत है।’’

ईरान और 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देशों के बीच वार्ता में जून से गतिरोध है। अगस्त में पदभार संभालने वाले रईसी के प्रशासन ने वार्ता बहाल करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की है। ईरान विएना में वार्ता जल्द बहाल करने की अपीलों का विरोध करता रहा है। इसके बजाय ईरान विएना में वार्ता से पहले ब्रसेल्स में समझौते के अन्य पक्षकारों के साथ अलग से बैठक करना चाहता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सोमवार को वाशिंगटन में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु हथियार निगरानी संस्था के प्रमुख से मुलाकात करने पर विदेश विभाग ने कहा कि बाइडन प्रशासन को नहीं लगता कि ब्रसेल्स में पहले मुलाकात करने की आवश्यकता है। ब्लिंकन ने आगाह किया है कि कूटनीति का दरवाजा बंद हो रहा है।

बहरहाल, रईसी ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर ईरान गंभीर है, हमें दूसरे पक्ष की गंभीरता भी नजर आनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि 2015 के परमाणु समझौते के मुताबिक, ईरान को अपने ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले में अपने यूरेनियम संवर्धन में भारी कमी लानी थी। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा तरीके से इस समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया था।

विएना में वार्ता बाधित होने के साथ ही ईरान ने समझौते में तय की गई यूरेनियम संवर्धन की सीमा का उल्लंघन भी कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल