लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में थमने लगा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में 532 लोगों की मौत, जानिए दुनिया के क्या हैं हालात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 26, 2020 07:14 IST

अगर दुनिया की बात करें तो कोरोना मामलों की संख्या 55 लाख, 87 हजार, 129 पहुंच गई है और इस घातक वायस से 3 लाख, 47 हजार, 861 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान 532 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यह आंकड़ा अब लाख के करीब पहुंच रहा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख, 62 हजार, 375 पहुंच चुकी है।

वाशिंगटनः अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। लेकिन अब वहां धीरे-धीरे स्थिति पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है। रोजाना मौतों का आंकड़ा कम हो रहा है। इसकी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राहत की सांस ले रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान 532 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यह आंकड़ा अब लाख के करीब पहुंच रहा है। 

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान 532 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 98 हजार, 218 हो गई है। वही, कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख, 62 हजार, 375 पहुंच चुकी है। साथ ही साथ 4 लाख, 50 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल 11 लाख से अधिक केस सक्रिय हैं।

कोरोना मामलों का डाटा रखने वाली वर्ल्ड मीटर्स वेबसाइट के अनुसार, अगर दुनिया की बात करें तो कोरोना मामलों की संख्या 55 लाख, 87 हजार, 129 पहुंच गई है और इस घातक वायस से 3 लाख, 47 हजार, 861 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत की बात यह है कि अब तक 23 लाख, 65 हजार, 645 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अभी पूरी दुनिया में 28 लाख, 73 हजार, 623 मरीज सक्रिय हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।   डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले और इससे होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है। ट्रंप का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक लाख पहुंचने वाला है। ट्रंप ने ट्वीट किया, “देश भर में मामले, संख्या और मौतों में गिरावट आ रही है।” इससे कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस की अधिकारी डॉ डेबोराह बर्क्स ने कहा था कि अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा