लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: रिपब्लिकन पार्टी को अदालत में तगड़ा झटका, विधि फर्म ने मामले से हाथ खींचा

By भाषा | Updated: November 14, 2020 12:35 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), 14 नवंबर (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में तीन ‘अहम’ राज्यों में कथित तौर पर हुई धांधली के विरुद्ध अदालत गयी रिपब्लिकन पार्टी को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा।

इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम करने वाली एक विधि फर्म ने पेंसिल्वेनिया के एक मामले से अपने हाथ खींच लिए।

मतदान के दिन के बाद पेंसिल्वेनिया में आए 9,300 ‘मेल-इन’ मतपत्रों को रोकने के प्रयास को एक संघीय अपीली अदालत ने खारिज कर दिया।

न्यायाधीशों ने कहा कि कोविड-19 के दौरान राष्ट्र द्वारा “बड़े स्तर पर रुकावट और अप्रत्याशित चुनौतियों” का सामना किया जा रहा है।

मुख्य सर्किट न्यायाधीश डी. ब्रूक्स स्मिथ ने कहा कि पीठ ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक अविवादित सिद्धांत को ध्यान में रखा जिसके अनुसार प्रत्येक नागरिक द्वारा किया गया मतदान महत्वपूर्ण है।

ट्रंप के अभियान ने आरोप लगाया था कि चुनाव में धांधली की गई है और उन्होंने पेंसिल्वेनिया में इस बाबत 15 मामले दर्ज कराए हैं, लेकिन इसके लिए वह किसी भी प्रकार का सबूत देने में विफल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल