लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने एफ-16 लड़ाकू विमान का दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 12, 2019 13:42 IST

भारत ने इसके बाद 26 फरवरी को बालाकोट में जेईएम के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में मिग-21 विमान को मार गिराया और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया था। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने एफ-16 लड़ाकू विमानों के दुरुपयोग के लिए अगस्त में पाकिस्तान वायु सेना के प्रमुख को फटकार लगाई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और दूतावास ने इस पत्र पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया

अमेरिका ने साझा सुरक्षा प्लेटफॉर्म और ढांचों को खतरे में डालकर एफ-16 लड़ाकू विमानों के दुरुपयोग के लिए अगस्त में पाकिस्तान वायु सेना के प्रमुख को फटकार लगाई थी। मीडिया में यहां आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब महीनों पहले भारतीय वायु सेना ने कश्मीर में हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था।

यूएस न्यूज ने बुधवार को बताया कि हथियार नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की तत्कालीन अवर विदेश मंत्री एंड्रिया थॉम्पसन ने इस मामले को लेकर अगस्त में पाकिस्तान वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान को पत्र लिखा था।

खबर में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पत्र में 26 फरवरी के बालाकोट हवाई हमलों के फौरन बाद हुई घटनाओं का प्रत्यक्ष जिक्र नहीं है हालांकि इसमें फरवरी में कश्मीर में एफ-16 विमान का इस्तेमाल करने को लेकर अमेरिका की चिंताओं को उठाया गया है।

थॉम्पसन ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘हमें आपने यह बताया कि ये विमान राष्ट्रीय रक्षा उद्देश्यों से उड़ाए गए थे लेकिन अमेरिकी सरकार विमानों को अमेरिकी सरकार के गैर अधिकृत अड्डों तक लाने को एफ-16 समझौते के तहत चिंताजनक और असंगत मानती है।’’

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और दूतावास ने इस पत्र पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह के एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 40 सीआरपीएफ जवानों को मार दिया था।

भारत ने इसके बाद 26 फरवरी को बालाकोट में जेईएम के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में मिग-21 विमान को मार गिराया और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया था। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया था। भारतीय वायुसेना ने बताया था कि 27 फरवरी को हवाई युद्ध के दौरान उसके एक मिग-21 विमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा