लाइव न्यूज़ :

US Presidential Election 2024: भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने की बड़ी घोषणा, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बनीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 21:37 IST

US Presidential Election 2024: निक्की हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं।भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी बताती हैं। अपने पूर्व 76 वर्षीय बॉस ट्रंप के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में शामिल होने वाली पहली दावेदार होंगी।

वाशिंगटनः प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी। इस तरह वह व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं।

हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, "यह नेतृत्व की एक नई पीढ़ी के लिए राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव तथा हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है।"

वह खुद को भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी बताती हैं। हेली दक्षिण कैरोलिना के बामबर्ग में बड़े होने और एक मजबूत एवं गर्वित अमेरिका में अपने विश्वास को आकार देने के बारे में बात करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम ईश्वर और उन मूल्यों के प्रति भय से दूर हो गए जो अभी भी हमारे देश को दुनिया में सबसे स्वतंत्र और महान बनाते हैं। हमें उस दिशा में फिर से मुड़ना चाहिए।’’

ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नए विकल्प के रूप में ढालते हुए हेली हफ्तों से व्हाइट हाउस के लिए दावेदारी का संकेत दे रही थीं। उनकी औपचारिक घोषणा का मतलब है कि वह अपने पूर्व 76 वर्षीय बॉस ट्रंप के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में शामिल होने वाली पहली दावेदार होंगी। उन्होंने कहा, "रिपब्लिकन पिछले आठ राष्ट्रपति चुनावों में से सात में लोकप्रिय वोट हार गए हैं जिसे बदलना है।

यह नई पीढ़ी के नेतृत्व के लिए राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है।’’ हेली ने कहा, "चीन और रूस आगे बढ़ रहे हैं। वे सभी सोचते हैं कि हमें धमकाया जा सकता है, लात मारी जा सकती है।

आपको मेरे बारे में यह जानना चाहिए: मैं धौंस जमाने वालों से नहीं डरती। और जब आप वापस लात मारते हैं, तो यह उन्हें और अधिक चोट पहुँचाता है यदि आप ऊँची एड़ी के जूते पहने हुए हों।’’ राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रवेश करने से पहले हेली को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्राइमरी वोट में जीत हासिल करनी होगी जो अगले साल जनवरी में शुरू होगी। अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होगा। हेली प्रवासी पंजाबी सिख माता-पिता की संतान हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनकी घोषणा का स्वागत किया है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा