लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन कोरोना वायरस से संक्रमित, व्हाइट हाउस ने कहा-कोविड-19 के बेहद मामूली लक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 21:15 IST

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस में ही पृथकवास में रहेंगे और अपने संपूर्ण कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।लगातार व्हाइट हाउस के सदस्यों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।फाइजर कंपनी की कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा ली थीं।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडनकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। करीन जीन-पियरे के मुताबिक बाइडन में कोविड-19 के बेहद मामूली लक्षण हैं और उन्होंने बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए निर्मित एंटीवायरल दवा पैक्सलोविड लेना शुरू कर दिया है।

प्रेस सचिव ने कहा कि बाइडन व्हाइट हाउस में ही पृथकवास में रहेंगे और वहीं से अपने संपूर्ण कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। करीन जीन-पियरे ने बताया कि बाइडन (79) लगातार व्हाइट हाउस के सदस्यों के साथ संपर्क में बने हुए हैं और पूर्वनियोजित अपनी सभी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर कंपनी की कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी।

कोरोना वायरस के दिन-प्रतिदिन बदलते हुए स्वरूपों के कारण अमेरिका में करीब ढाई साल के अंतराल के बाद जनजीवन सामान्य करने के प्रयासों के लिए इसे एक नयी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

टॅग्स :जो बाइडनकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."