लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की त्वचा से सफलतापूर्वक हटाया गया था कैंसर सेल, डॉक्टर बोले- अब इलाज की जरूरत नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 4, 2023 08:17 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ'कॉनर ने शुक्रवार को बड़ा अपडेट साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देओ'कॉनर ने पत्र में कहा कि बेसल सेल कार्सिनोमा घाव फैलने या मेटास्टेसाइज होने की प्रवृत्ति नहीं रखते हैं।बाइडन के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की जा रही है क्योंकि वह 2024 में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की तैयारी कर रहे हैं।उनकी पत्नी जिल बाइडन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं, हालांकि राष्ट्रपति के इरादों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ'कॉनर ने शुक्रवार को बड़ा अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि फरवरी में राष्ट्रपति बाइडन के सीने से एक त्वचा का घाव निकाला गया था जो बेसल सेल कार्सिनोमा था और आगे किसी उपचार की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर ने एक पत्र में कहा कि सभी कैंसरयुक्त ऊतकों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया था।

डॉक्टर ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति बाइडन अपनी चल रही स्वास्थ्य सेवा के हिस्से के रूप में त्वचा संबंधी निगरानी जारी रखेंगे लेकिन अब वो ठीक हो गए हैं। पिछले महीने डॉक्टरों ने शारीरिक जांच के बाद बाइडन  स्वस्थ और "ड्यूटी के लिए फिट" घोषित किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि उनकी छाती से एक छोटा घाव निकाल दिया गया था और बायोप्सी के लिए भेजा गया था।

ओ'कॉनर ने पत्र में कहा कि बेसल सेल कार्सिनोमा घाव फैलने या मेटास्टेसाइज होने की प्रवृत्ति नहीं रखते हैं। बाइडन के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की जा रही है क्योंकि वह 2024 में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पत्नी जिल बाइडन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं, हालांकि राष्ट्रपति के इरादों की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा