लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कही बड़ी बात, 2024 में होने वाले चुनाव के बारे में दिया ये संकेत

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 09:59 IST

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ करते हुए साल 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वो अगर अगली बार दोबारा चुनाव लड़ते हैं तो हैरिस ही उनकी साथ होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकमला हैरिस को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कही बड़ी बात।हैरिस के काम से संतुष्ट हैं बाइडन।बाइडन ने कहा कि हैरिस अपना काम बखूबी कर रही हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाइडन का कहना है कि अगर साल 2024 के चुनाव में वो दोबारा चुनाव लड़ते हैं तो हैरिस ही उनकी साथ होंगी। बता दें कि हाल-फिलहाल में अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया था कि क्या वो वोटिंग राइट्स को लेकर हैरिस के काम से संतुष्ट हैं और क्या 2024 में होने वाले चुनाव में वो उनकी साथी होंगी? तो इस सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा था कि हां, क्‍यों नहीं।

जो बाइडन को पसंद है कमला हैरिस का काम

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा था कि सबसे पहली बात कि वो (कमला हैरिस) मेरी साथ रहेंगी और दूसरी बात ये कि मैंने उन्हें जो काम सौंपा है वो बहुत बेहतर तरीके से उसे कर रही हैं। बताते चलें कि जो बाइडन और कमला हैरिस के राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो चुका है। मालूम हो, कमला हैरिस ने पिछले साल दिसंबर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि साल 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर उनकी बाइडन से फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। 

उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं हीरिस

बता दें कि हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। आकलैंड में जन्मीं हैरिस की परवरिश बार्क्ले में हुई है। उनकी मां भारत से हैं, जबकि पिता जमैका से ताल्लुक रखते हैं। साल 2017 में कैलीफार्निया से उन्हें सीनेटर चुना गया था। वो ना सिर्फ पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी सीनेटर थीं बल्कि दूसरी अफ्रीकी अमेरिकी महिला सीनेटर भी थीं। यही नहीं, उन्हें जो बाइडन का उत्तराधिकारी भी माना जाता रहा है।

टॅग्स :कमला हैरिसKamala Devi Harrisजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा