लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-हार जाने की स्थिति में चुनाव परिणाम स्वीकार करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:44 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डानाल्ड ट्रंप ने उन सर्वेक्षणों का उपहास उड़ाया जिनमें वह डेमोक्रेट नेता जो बिडेन से पिछड़ते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ के साथ एक साक्षात्कार में चुनाव परिणाम को स्वीकार करने को लेकर विवादित बयान दिए हैं। यह उल्लेखनीय है कि मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिकी लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण विश्वास व्यक्त नहीं कर रहे हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने चार साल पहले भी ऐसा ही बयान दिया था जब उनका मुकाबला हिलेरी क्लिंटन से हो रहा था।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आगामी राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता जताने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गारंटी देना जल्दबाजी होगा।

इसके साथ ही उन्होंने उन सर्वेक्षणों का उपहास उड़ाया जिनमें वह डेमोक्रेट नेता जो बिडेन से पिछड़ते दिख रहे हैं। ट्रम्प ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ के साथ एक साक्षात्कार में क्रिस वैलेस से कहा, ‘‘ मुझे देखना है। देखिए... मुझे देखना है।" उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, मैं सिर्फ हां नहीं कहने जा रहा हूं। मैं नहीं कहने भी नहीं जा रहा हूं, और मैंने पिछली बार भी नहीं किया था। "

यह उल्लेखनीय है कि कोई मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिकी लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण विश्वास व्यक्त नहीं कर रहे। ट्रम्प ने चार साल पहले भी ऐसा ही बयान दिया था जब उनका मुकाबला हिलेरी क्लिंटन से हो रहा था।

ट्रम्प ने कहा कि चुनाव पूर्व कई सर्वेक्षणों में दिखाया जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता कम हो रही है और बिडेन बढ़त बना रहे हैं। लेकिन ऐसे सर्वेक्षण गलत हैं। उनका मानना है कि ऐसे सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन मतदाताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, मैं हार नहीं रहा हूं, क्योंकि वे नकली सर्वेक्षण हैं।’’ इस साक्षात्कार का रविवार को प्रसारण हुआ।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा