लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मारकों के संरक्षण के लिए ‘सख्त’ शासकीय आदेश पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: June 27, 2020 11:10 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में तब कार्रवाई का आश्वासन दिया था जब प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने एक पार्क में एंड्र्यू जैकसन की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने स्मारकों को संरक्षित रखने के मकसद से एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रंप ने ट्विटर पर शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ‘सख्त’ आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में नस्लवाद को लेकर ताजा बहस के बीच प्रतिमाओं और स्मारकों को संरक्षित रखने के मकसद से एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे कई व्यक्तियों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर हमले किए हैं जिन्हें वे नस्लवाद का जिम्मेदार मानते हैं।

ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में तब कार्रवाई का आश्वासन दिया था जब प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने एक पार्क में एंड्र्यू जैकसन की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की थी। शुक्रवार के इस आदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा और अवैध गतिविधि को भड़काने वाले व्यक्ति के खिलाफ अधिकतम सजा का प्रावधान किया गया है और स्मारकों को बचाने में विफल रहने वाली स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी गई है।

ट्रंप ने ट्विटर पर शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ‘सख्त’ आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले, राष्ट्रपति ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर लेफयेट पार्क में जैकसन की प्रतिमा को गिराने की कोशिश में शामिल प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का आह्वान किया था।

उन्होंने एफबीआई की ओर से जारी वांछित व्यक्तियों के एक पोस्टर को री-ट्वीट किया था जिसमें उन 15 प्रदर्शनकारियों की तस्वीर थी जो “संघीय संपत्ति के नुकसान” के आरोप में वांछित हैं। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की रात जैकसन की प्रतिमा को रस्सियों के जरिए गिराने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर लेफयेट पार्क को सील कर दिया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा