लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिला जवाब?, माली और बुर्किना फासो ने अमेरिकी नागरिकों पर लगाया जवाबी यात्रा प्रतिबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 09:28 IST

माली के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सूचित करता है कि माली गणराज्य की सरकार तत्काल प्रभाव से अमेरिकी नागरिकों पर भी वही शर्तें लागू कर रही है जो माली के नागरिकों के लिए लागू की गईं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमाली, बुर्किना फासो और नाइजर सहित 20 नए देशों पर 16 दिसंबर को प्रतिबंध लगाया था।अमेरिकी नागरिकों के बुर्किना फासो में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए इसी तरह के कारणों का हवाला दिया गया है।

बमाकोः अफ्रीकी देश माली और बुर्किना फासो ने मंगलवार देर रात घोषणा की कि वे उनके नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के जवाब में अमेरिकी नागरिकों के अपने-अपने देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। पश्चिम अफ्रीका के इन दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने इस संबंध में अलग-अलग बयान जारी किए जिससे पश्चिम अफ्रीका के इन देशों की सैन्य सरकारों और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण संबंधों के नए संकेत मिलते हैं। माली के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सूचित करता है कि माली गणराज्य की सरकार तत्काल प्रभाव से अमेरिकी नागरिकों पर भी वही शर्तें लागू कर रही है जो माली के नागरिकों के लिए लागू की गईं हैं।’’

बुर्किना फासो के विदेश मंत्री करामोको जीन-मैरी ट्राओरे द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में भी अमेरिकी नागरिकों के बुर्किना फासो में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए इसी तरह के कारणों का हवाला दिया गया है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पहले से लागू यात्रा प्रतिबंधों का विस्तार करते हुए माली, बुर्किना फासो और नाइजर सहित 20 नए देशों पर 16 दिसंबर को प्रतिबंध लगाया था।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा