लाइव न्यूज़ :

फिर मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन, सियोल ने फैसले का स्वागत

By स्वाति सिंह | Updated: January 19, 2019 12:16 IST

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन के प्रवक्ता किम ईयू क्योम ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच शिखर वार्ता की योजना कोरियाई प्रायद्वीप में स्थायी शांति स्थापित करने में अहम साबित होगी।’’

Open in App

दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच दूसरी शिखर वार्ता की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मुलाकात कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापित करने की दिशा में ‘‘अहम’’ साबित होगी।

व्हाइट हाउस द्वारा ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता के बीच फरवरी के अंत में दूसरी शिखर वार्ता होने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद सियोल राष्ट्रपति कार्यालय ने यह बयान जारी किया। हालांकि मुलाकात कहां होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन के प्रवक्ता किम ईयू क्योम ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच शिखर वार्ता की योजना कोरियाई प्रायद्वीप में स्थायी शांति स्थापित करने में अहम साबित होगी।’’

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया अपने करीबी सहयोगी अमेरिका के साथ मिलकर ‘‘पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण’’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करता रहेगा।’’

ईयू क्योम ने कहा कि नियोजित शिखर वार्ता को ‘‘सफल’’ बनाने के लिए हम प्योंगयांग के साथ बातचीत भी विस्तृत करेंगे।

किम और ट्रम्प के बीच पहली ऐतिहासिक शिखर वार्ता पिछले साल जून में सिंगापुर में हुई थी जिसमें किम ने कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह परमाणु रहित करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया था। लेकिन वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच इस समझौते की व्याख्या को लेकर मतभेद उत्पन्न होने के बाद थोड़े समय में ही यह बाधित हो गयी थी।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा