लाइव न्यूज़ :

US: वॉशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, नदी में गिरा प्लेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2025 09:54 IST

US: वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे ने हवाई क्षेत्र में हुई घटना के जवाब में सभी विमानों की उड़ान और लैंडिंग को निलंबित कर दिया है।

Open in App

US: अमेरिका के वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय जेट विमान एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। 

आपकालीन सेवा एजेंसी ‘डी.सी. फायर और ईएमएस’ ने बुधवार रात को बताया कि वाशिंगटन के बाहरी इलाके में हवाई अड्डे के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है तथा अग्निशमन नौकाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हवाई अड्डे ने बताया कि आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। दुर्घटना के संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। 

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि यह टक्कर रात 9 बजे पूर्वी समय के आसपास हुई, जब विचिटा, कंसास से उड़ान भरने वाला क्षेत्रीय जेट विमान हवाई अड्डे के रनवे के पास पहुंचने पर सैन्य ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 5342 में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। एक अधिकारी ने सीबीएस को बताया कि ब्लैक हॉक सिकोरस्की एच-60 में तीन अमेरिकी सेना के सैनिक सवार थे।

रेडियो ट्रांसपोंडर से प्राप्त डेटा के अनुसार, पोटोमैक नदी के ऊपर उड़ान की ऊंचाई तेजी से कम हो गई।

रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट ने हवाई क्षेत्र में हुई घटना के बाद सभी विमानों की उड़ान और लैंडिंग को निलंबित कर दिया है, एयरपोर्ट ऑपरेटर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा।

पोटोमैक नदी के पास खोज और बचाव अभियान जारी है।

टॅग्स :Washington DChelicopterविमान दुर्घटनाPlane Crash
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."