लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के एनएसए ने अपने इजराइली समकक्ष से बातचीत की, रणनीतिक वार्ता शुरू करने का न्योता दिया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:13 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने इजराइली समकक्ष मेर बेन शब्बत से फोन पर बात की और निकट भविष्य में रणनीतिक वार्ता शुरू करने का उन्हें न्योता दिया। व्हाइट हाउस ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्न ने कहा कि सुलिवन ने शनिवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान इजराइल की सुरक्षा के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक इजराइल की सुरक्षा अमेरिकी विदेश नीति के लिए महत्वपूर्ण विषय रहा है।

एमिली ने कहा , ‘‘सुलिवन ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी क्षेत्रीय विषयों पर इजराइल के साथ अमेरिका करीबी परामर्श करेगा। उन्होंने निकट भविष्य में एक रणनीतिक वार्ता शुरू करने का न्योता भी दिया।’’

सुलिवन (43), सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनने वालों में शामिल हैं। उन्होंने 20 जनवरी को यह दायित्व संभालने के बाद से फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया और जापान के अपने समकक्षों से फोन पर बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?