लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना तालिबान के साथ समन्वय कर रही है: पेंटागन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना तालिबान के साथ समन्वय कर रही है जबकि काबुल हवाई अड्डे से विमानों के जरिये अमेरिकियों और अफगान सहयोगियों को ले जाने के अभियान को तेज कर रही है। पेंटागन के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह में सभी लोगों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों को भी लाया जा रहा है।सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर ने पेंटागन के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हवाई अड्डे पर रात में वायुसेना के नौ सी-17 परिवहन विमान उपकरण और लगभग 1,000 सैनिकों के साथ पहुंचे और सात सी-17 विमानों के जरिये 700-800 नागरिकों को निकाला गया, जिसमें 165 अमेरिकी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ अफगान भी शामिल हैं।पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता, जॉन किर्बी ने कहा कि हवाई अड्डे पर अमेरिकी कमांडर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए लिए हवाई अड्डे के बाहर तालिबान कमांडरों के साथ सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान द्वारा कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं की गई है, और अब पराजित अफगान सेना के कई सदस्य हवाई अड्डे पर हैं, जो लोगों को निकालने में सहायता कर रहे हैं।गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद जान बचाने के लिए हजारों अफगान सोमवार को काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे और इसी अफरा-तफरी में कुछ लोग वहां से उड़ान भर रहे एक अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान से गिर गये थे, जिससे सात लोगों की मौत हो गई थी। पेंटागन के प्रवक्ता किर्बी ने मंगलवार को टेलीविजन साक्षात्कारों के दौरान कहा कि महाद्वीपीय अमेरिका में तीन अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों में 22,000 निकाले गए अफगानों और उनके परिवारों को रखने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने जगहों के नाम नहीं बताए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."